WhatsApp Icon

तिरंगा लहरा कर साहिबे सज्जादा को तोपों से दी गई सलामी – विश्व कल्याण के लिए मांगी गई दुआएं

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: उर्से मखदूम अशरफ दरगाह किछौछा में उर्स व मेला काफी धूमधाम से जारी है। 26 मोहर्रम पर परम्परानुसार किछौछा नगर से पालकी में सवार होकर साहिबे सज्जादा अल्लामा मौलाना सैय्यद हसीन अशरफ ख़िरका (विशेष वस्त्र) धारण कर दरगाह किछौछा आए।

तिरंगा, ढोल नगाड़ा के साथ निकला भब्य जुलूस का जगह जगह स्वागत किया गया। जुलूस में फूलों की तोप से सहिबे सज्जादा का भव्य स्वागत किया गया। जुलूस में पंजाब से आए विशाल की पूरी टीम व्यवस्था करने में जुटी रही। थानाध्यक्ष बसखारी सन्त कुमार सिंह लगातार जुलूस की निगरानी करते नज़र आए।
साहिबे सज्जादा सैय्यद हसीन अशरफ ने आस्ताना मखदूम अशरफ पर विश्व शांति व कल्याण के लिए दुआएं मांगी। दुआ उपरांत साहिबे सज्जादा सैय्यद हसीन अशरफ खानकाह मकसूदिया बड़ी सरकार पहुंच कर जायरीनों से मुलाकात किया। इस दौरान देश के कोने कोने से आये जायरीन भी दुआ में शामिल हुए। उक्त अवसर पर सैय्यद इसरार अशरफ, सैय्यद शोएब अशरफ, लड्डन भाई, सैय्यद जलील अशरफ, सैय्यद शदाब हैदर, सैय्यद कमाल अशरफ, सैय्यद आले मुस्तफा छोटे बाबू, सैय्यद फ़ैज़, वसीम सोनू व पंजाब से सरदार विशाल की टीम शामिल रहे।

अन्य खबर

16 दिन बाद कब्र से निकला महिला का शव! बेटे ने खोला ऐसा राज, पिता पर मां की हत्या का सनसनीखेज आरोप

लाखों बुनकरों को राहत या फिर इंतजार! 28 जुलाई की बैठक में खुल सकती है फ्लैट रेट की किस्मत, मंत्री नंदी को सौंपा ज्ञापन

तीन साल की सेवा के बाद मुबारकपुर से विदा हुए जेई संजय यादव, अकबरपुर (शहरी) विद्युत उपकेंद्र में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.