WhatsApp Icon

श्रवण क्षेत्र की नव स्थापित पुलिस चौकी के नवीन भवन का डीएम एसपी ने किया उद्घाटन

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी श्रवण क्षेत्र के नव निर्मित भवन का जिलाधिकारी अविनाश सिंह व पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ ने संयुक्त रूप से फीता काट कर एवं लोकार्पण कर उद्घाटन किया।


आम जनमानस की सुविधा व तत्काल पुलिस सहायता हेतु नव स्थापित पुलिस चौकी श्रवण क्षेत्र के नवनिर्मित भवन का गुरुवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। उक्त मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी विशाल पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्याम देव, क्षेत्राधिकारी नगर सुरेश कुमार मिश्रा, क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षु ऐश्वर्या उपाध्याय व प्रतिसार निरीक्षक एवं अकबरपुर कोतवाली निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

अन्य खबर

हर विधानसभा में बाबा साहेब की 10 प्रतिमाओं का होगा कायाकल्प, अम्बेडकरनगर में 50 स्थलों पर सौंदर्यीकरण का बड़ा अभियान शुरू

आयुष्मान अप्रूवल के बाद ऑपरेशन… बीच में ही हजारों की डिमांड! LKO रेफर कर बताया सवा लाख का खर्च, हॉस्पिटल की व्यवस्था पर बड़ा सवाल

संविधान पर संकट के खिलाफ लखनऊ में हुंकार भरेगी कांग्रेस, शक्ति प्रदर्शन के लिए कृष्ण कुमार यादव ने किया कार्यकर्ताओं का आह्वान

error: Content is protected !!