WhatsApp Icon

दिवंगत श्रद्धा यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर 51 महिलाओं को दी जाएगी सिलाई मशीन

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: महिला सशक्तिकरण के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रभावती कैलाश चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक/अध्यक्ष डॉक्टर शरद यादव की दिवंगत पत्नी श्रद्धा यादव की प्रथम पुण्यतिथि 28 जून को 51 गरीब कामकाजी महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित करेंगा।

सिलाई मशीन के लिए 14 अप्रैल डॉक्टर अंबेडकर जयंती से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया ट्रस्ट के द्वारा शुरू की जाएगी। उक्त जानकारी देते हुए ट्रस्ट के संस्थापक/अध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी डॉक्टर शरद यादव ने बताया कि ट्रस्ट के द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों में उनकी पत्नी श्रद्धा यादव का हमेशा ही सराहनीय योगदान रहा है और हमेशा महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य करने पर बल देती थी। बताते चलेंकि बीते 28 जून को 35 वर्ष की अल्प आयु में श्रद्धा यादव अपने पति शरद यादव एवं दो छोटे-छोटे बच्चों को छोड़कर बैकुंठ धाम चली गई। लेकिन उनके द्वारा पी के चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से समाज सेवा के क्षेत्र में खासकर महिला उत्थान के लिए किया गया कार्य आज भी लोगों की प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है। पी के चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा सर्वधर्म सामूहिक विवाह कार्यक्रम, महिला उत्थान के लिए महिलाओं को रोजगार सृजन हेतु सिलाई मशीन का वितरण, 26 गरीब परिवार की संतानों की शिक्षा का बीड़ा उठाना, पर्यावरण संरक्षित करने की दिशा में वृक्षारोपण, विभिन्न सामाजिक अवसरों पर गरीब परिवारों को निशुल्क राशन किट वितरण सहित तमाम सामाजिक कार्य ट्रस्ट के सामाजिक कार्यों की उपलब्धियां में शुमार हैं।

अन्य खबर

कुर्की मारपीट कांड में पुलिस का बड़ा एक्शन: रामकिशन की मौत के मामले में दो गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद

वोटर लिस्ट में अब एक भी पात्र युवा न छूटे! अम्बेडकरनगर के कॉलेजों में प्रशासन ने तेज किया अभियान, ELC को बनाया हथियार

श्रमिकों के लिए योजनाओं का पिटारा खुला, डिजिटल लेबर चौक से रोजगार की राह भी दिखाई

error: Content is protected !!