WhatsApp Icon

हंगामा करते हुए नहर में कूदे शराबी का दूसरे दिन बरामद हुआ शव

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: नहर में एक युवक का उतरता हुआ शव मिला। शव देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को शिनाख्त कर परिजनों को सूचित करते हुए शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


घटना जलालपुर कोतवाली क्षेत्र की में घटित हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र की गोलपुर गांव निवासी बंशीलाल मंगलवार शाम के समय शराब की दुकान पर शराब पीया और शराब पीने के बाद थोड़ी देर हंगामा करते हुए नहर में कूद गया। जिसे कूदता देख स्थानीय लोगों ने दौड़कर बचाने का प्रयास किया लेकिन नशे में चूर युवक ने एक नहर से निकाल कर दूसरे नहर में कूद गया। जहां से वह निकल नहीं पाया और बुधवार की सुबह लगभग 07 बजे रुकुनपुर कासिमपुर नहर के किनारे उसका शव उतरता हुआ देखा गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का शिनाख्त करते हुए परिजनों को सूचित कर शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
इस संबंध में जलालपुर कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा करते ही पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।

अन्य खबर

खेत में मौत का ‘झटका’! युवक की जान लेने वाले तार का मालिक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

जलालपुर बार चुनाव में वीरेंद्र बहादुर सिंह का दबदबा! पांचवीं बार अध्यक्ष बन रचा इतिहास, जगदीश चंद्र यादव ने भी मारी बाजी

अम्बेडकरनगर की छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए किया जा रहा तैयार, स्कूलों में गूंज रहे जूडो-कराटे के दांव

error: Content is protected !!