WhatsApp Icon

अलग अलग स्थानों पर शराब की दुकानों के खिलाफ सड़क पर उतरी महिलाएं

Sharing Is Caring:

आबादी, स्कूल, कब्रिस्तान व मंदिर के निकट शराब की दुकान खुलने से आक्रोश

अम्बेडकरनगर: टांडा व अलीगंज कोतवाली क्षेत्र में शराब की नई दुकानों के खुलने से आक्रोशित ग्रामीण महिलाओं ने सड़कों पर उतर पर विरोध प्रदर्शन किया।


टांडा कोतवाली क्षेत्र के बंजरहवा रामपुर में पुराने शराब के ठेका को नए स्थान पर शुरू करने को लेकर हंगामा शुरू हो गया। विरोध कर रह महिलाओं का आरोप है कि शराब की नई दुकान आबादी के बीच होने के साथ कब्रिस्तान के सामने है एवं चन्द कदम की दूरी पर सरकारी स्कूल व मंदिर भी है। मौके पर पहुंचे कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी ने आक्रोशित महिलाओं को समझा बुझा कर उच्च अधिकारियों से मिल कर समस्या का निदान करने के लिए किया।
दूसरी तरफ अलीगंज थानाक्षेत्र में अलीगंज थाना से चंद कदम की दूरी पर स्थित आसोपुर चकिया में नए स्थान पर शराब की दुकान खुलने से महिलाओं द्वारा सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। आक्रोशित महिलाओं का आरोप है कि पुराना ठेका के स्थान पर मुख्य सड़क पर नई दुकान खोली जा रही है जो आबादी कि बीच में है जिसे नहीं हटाया गया तो प्रदर्शन जारी रहेगा। अलीगंज पुलिस द्वारा फिलहाल समझा बुझा कर मामला शांत कराया गया।

अन्य खबर

कुर्की मारपीट कांड में पुलिस का बड़ा एक्शन: रामकिशन की मौत के मामले में दो गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद

वोटर लिस्ट में अब एक भी पात्र युवा न छूटे! अम्बेडकरनगर के कॉलेजों में प्रशासन ने तेज किया अभियान, ELC को बनाया हथियार

श्रमिकों के लिए योजनाओं का पिटारा खुला, डिजिटल लेबर चौक से रोजगार की राह भी दिखाई

error: Content is protected !!