WhatsApp Icon

बियर व अंग्रेजी शराब की दुकान खुलने की सूचना पर भड़की महिलाओं ने किया हंगामा

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: गाँव की सड़क किनारे चल रही देशी शराब की दुकान के साथ अंग्रेजी शराब व बियर की बिक्री होने की सूचना पर भड़की महिलाओं ने प्रदर्शन पर जबरदस्त विरोध किया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने आक्रोशित महिलाओं को समझा बुझा कर शांत कराया।


मामला बसखारी थानाक्षेत्र के बेलापरसा गाँव व किछौछा का है जहां बड़ी संख्या में महिलाएं सड़क पर उतर कर अंग्रेज़ी शराब व बियर की दुकान खुलने का विरोध करती नज़र आई। किछौछा में मुख्य मार्ग को जाम कर महिलाओं ने शराब ठेका को हटाने की मांग किया जहां पहुंची पुलिस ने समझाबुझा कर महिलाओं को किनारे कर बाधित मार्ग को खुलवाया।
दूसरी तरफ बेलापरसां गाँव की महिलाओं का कहना है कि गांव की पतली सड़क के किनारे देश शराब का अड्डा है जहां शाम होते ही सड़क जाम कर शराबी मनमौजी करने लगते हैं जिससे महिलाओं को आने जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है और ऐसा सुनने में आया है कि 01 अप्रैल से वहां पर अंग्रेज़ी शराब व बियर की भी बिक्री शुरू होगी। आक्रोशित महिलाओं का आरोप है कि अगर देशी शराब, अंग्रेज़ी शराब व बियर की बिक्री उक्त स्थान पर शुरू हुई तो नशेड़ियों की भीड़ जमा हो जाएगी जिससे गाँव आने जाने में लड़कियों, महिलाओं को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। सूचना और पहुंची पुलिस ने महिलाओं को आश्वासन देते हुए समझाबुझा का मामला शांत कराया है।
बहरहाल गाँव के पास देश शराब के साथ अंग्रेज़ी शराब व बियर की बिक्री होने की सूचना से महिलाओ में काफी आक्रोश नज़र आ रहा है जिसके लिए सड़कों लार उतर कर विरोध प्रदर्शन भी करती नज़र आ रही हैं।

अन्य खबर

मिठाई कारखाने में राहुल की मौत या मर्डर? पोस्टमार्टम खोलेगा असली राज, मालिक पर हत्या का संगीन आरोप

ताज तिराहे पर रात 11 बजे के बाद ‘शटर डाउन’ पर सहमति, देर रात की महफिल पर पुलिस का ब्रेक; अराजकतत्वों के जमावड़े पर लगेगी रोक

राम मंदिर चंदा विवाद की गूंज पहुंची अंबेडकरनगर, जलालपुर बार ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार; ट्रस्ट पदाधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.