WhatsApp Icon

सेवहि धर्म: टीम ने लावारिश शव का किया अंतिम संस्कार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: हंसवर थानाक्षेत्र में पेड़ से लटकता मिला अज्ञात युवक के शव की शिनाख्त न अहोने के कारण बुधवार को सेवाहि धर्म: टीम ने अंतिम संस्कार कर दिया।
बताते चलेंकि गत 31 मार्च को हंसवर थानाक्षेत्र के तिलकारपुर गाँव मे नदी के किनारे स्थित छोटा जंगल में बरगद के एक पेड़ से 25-26 वर्ष के एक अज्ञात युवक का शव सफेद कपड़ा (कफनी) के सहारे झूलता बरामद हुआ था जो कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा था।

हंसवर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस भेज दिया था और फ़ोटो के सहारे युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन 72 घण्टे बाद भी उसकी पहचान न होने के कारण नियमानुसार उसका अंतिम संस्कार कराया गया। सेवाहि धर्म टीम के प्रमुख सेवादार धर्मवीर सिंह बग्गा ने अपनी टीम के अन्य सदस्यों के साथ उक्त लावारिश शव के वारिश बन कर अंतिम संस्कार किया।
बताते चलेंकि श्री धर्मवीर द्वारा सेवाहि धर्म: टीम के सहारे लावारिश शवों का अंतिम संस्कार कराने के साथ गुरु लंगर सेवा, कन्या शादी सहयोग सेवा, नेकी की दीवार के माध्यम से दैनिक उपयोग के सामानों की सेवा गत दो दशक से अधिक समय से नि:स्वार्थ करते चले आ रहे हैं।

अन्य खबर

चकमार्ग पर नाली बनाकर रास्ता किया बंद! विरोध करने पर झगड़े की धमकी, अब पीड़िता के खेत से फर्राटा भर रहे वाहन

यातायात पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! एक दिन में 598 वाहनों का चालान, पूरे जिले में चेकिंग से मचा हड़कंप

बाल विवाह के खिलाफ अम्बेडकरनगर में बड़ा अभियान! 1500 से अधिक महिलाओं ने निकाला कैंडल मार्च, बाल विवाह रोकने वालों का हुआ सम्मान

error: Content is protected !!