WhatsApp Icon

किराना स्टोर में सेंधमारी करने वाले को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले लेकिन–

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला साहबतारा में बीती रात एक किराना स्टोर में सेंधमारी कर एक पेशेवर चोर ने 30 हजार रुपये नकद समेत अन्य सामान पार कर दिया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, मगर थाने में तबीयत बिगड़ने की वजह से आरोपी को आननफानन में छोड़ दिया गया, जिससे मोहल्ले में नाराजगी व्याप्त है।

जलालपुर देहात निवासी पीड़ित मोहम्मद पुत्र बदरुद्दीन ने कोतवाली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी किराना दुकान साहबतारा मोहल्ले में स्थित है। बीती रात करीब 2 बजे मोहल्ले का ही मोहम्मद जाहिद पुत्र शमसुद्दीन खिड़की से घुसकर दुकान से 30 हजार नकद व अन्य सामान चुराकर फरार हो गया। मोहल्लेवालों ने संदेह के आधार पर खोजबीन कर उसे पकड़ लिया और जलालपुर पुलिस को सौंप दिया। लेकिन थाने में ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया। इस पर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। उनका कहना है कि आरोपी पेशेवर चोर है और हर बार पकड़े जाने पर इसी तरह की ‘बीमार’ होने की नौटंकी करता है।
इस संबंध में जलालपुर कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की स्वास्थ्य स्थिति गंभीर थी, इसलिए उसे उसके परिजनों को सौंपा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

अन्य खबर

टाण्डा में शिक्षा, तरक़्क़ी और सामाजिक बदलाव की नई उम्मीद जगाने पहुंचा एएमपी, युवाओं को मिला मार्गदर्शन और मदद का भरोसा

बकरीद से पहले टाण्डा में प्रशासन का सख्त संदेश: आपसी सौहार्द से मनाएं पर्व “खुले में कुर्बानी हुई तो होगी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं”

बसखारी: 25 हजार का इनामी बदमाश तमंचे समेत गिरफ्तार, कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.