WhatsApp Icon

वाराणसी-अयोध्या और गोरखपुर-बस्ती के बीच होगा सेमीफाइनल मुकाबला

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: राजकीय एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय ओपन स्टेट आमंत्रण महिला हैण्डबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह और अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद अकबरपुर श्रीमती बीना सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर आज के मैच का शुभारम्भ किया।

अधिकारीद्वय द्वारा खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए उत्साहवर्धन किया गया। जिला क्रीड़ाधिकारी श्रीमती शीला भट्टाचार्या द्वारा पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की गयी। यह राज्य स्तरीय महिला हैण्डबाल प्रतियोगिता जिला ओलम्पिक एवं हैण्डबाल संघ के सचिव डा. हनुमान प्रताप सिंह के अनुरोध पर जिला खेल कार्यालय को आवंटित किया गया है। इसी क्रम यह प्रतियोगिता संचालित की जा रही है। उक्त प्रतियोगिता में प्रदेश की 09 मण्डल एवं मेजबान जनपद की टीम प्रतिभाग कर रहीं हैं। जिसमें गोरखपुर, लखनऊ, बस्ती, प्रयाराज, वाराणसी, सहारनपुर, अयोध्या, बागपत (मेरठ मण्डल), सोनभद्र (मिर्जापुर), अम्बेडकरनगर प्रतिभाग कर रहीं हैं। प्रतियोगिता के दूसरे दिन मैच में गोरखपुर एवं अम्बेडकरनगर के बीच खेला गया जिसमें गोरखपुर ने अम्बेडकरनगर को 13-09 से हराया, प्रयागराज ने बागपत को 10-1 के अन्तर से हराया, बस्ती ने प्रयागराज को 15-14 व अयोध्या ने सहारनपुर को 16-6 के अन्तर से हराया। लखनऊ ने बागपत को 7-0 से व सहारनपुर ने सोनभद्र को 7-5 के अन्तर से, वाराणसी ने लखनऊ को 20-6 एवं वाराणसी ने बस्ती को 15-10 के अन्तर से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मैच में अयोध्या, बस्ती, गोरखपुर वाराणसी ने प्रवेश किया। प्रतियोगिता के आखिरी दिन वाराणसी-अयोध्या और गोरखपुर-बस्ती के बीच सेमीफाइनल मुकाबला होगा। इसमें से जीतने वाली दो टीमों के बीच फाइनल खेला गया।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में परमेन्द्र सिंह, अजय श्रीवास्तव, सचिन, नफीस अहमद, हीना खातून, सीमा, नीलम कुमारी, पंकज यादव, पायल, प्रेम प्रकाश सिंह, संदीप पाल एवं विजय हैं।
कार्यक्रम का संचालन विजय चन्द मिश्र द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला व्यायाम शिक्षक मो. हसन, जिला हैण्डबाल संघ के कोषाध्यक्ष आशाराम, बेसिक शिक्षा विभाग की अध्यापिकायें एवं कार्यालय सहायक अनुपम प्रजापति, एथलेटिक्स प्रशिक्षिका सुमेधा यादव, भारोत्तोलन प्रशिक्षक सत्यम सिंह व अन्य खेल प्रेमी उपस्थित थे।
प्रतियोगिता में दो अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी खेल रही हैं।
राजकीय एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता में 2 अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी खेल रही हैं, जिसमे मोनी चौधरी जो कि जूनियर एशियन वोमेन हैंडबॉल चैंपियनशिप कजाकिस्तान जिसमे मोनी की टीम को गोल्ड मेडल भी मिल चुका है, मौजूदा समय में मोनी गोरखपुर रेलवे में कार्यरत है। दूसरी खिलाड़ी आराधना है जो कि जूनियर एशियन वोमेन हैंडबॉल चैंपियनशिप कजाकिस्तान और एशियन एचआईएफ ट्रॉफी उज़्बेकिस्तान सिलवर मेडल ट्रॉफी साउथ एशियन आईएचएफ ट्रॉफी जूनियर हैंडबॉल चैंपियनशिप बांग्लादेश में गोल्ड मेडल प्राप्त कर चुकी है मौजूदा समय में दोनो अयोध्या की टीम से खेल रही हैं।

अन्य खबर

मानवता की मिसाल बना गाज़ी फाउंडेशन, 8वें स्थापना दिवस पर यात्रियों को बांटे फल और शीतल जल

तालाब विवाद से उठी चिता, अब कानून व्यवस्था पर सियासत की आग: मोहनलाल हत्याकांड पर कांग्रेस का हमला

लम्हों ने खता की थी, सदियों ने सज़ा पाई… खान मुबारक की मौत के बाद भी परिवार पर कानून का शिकंजा

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.