WhatsApp Icon

एसडीआरएफ टीम ने घाघरा नदी से निकाला तीसरे युवक का शव, महादेवा घाट पर हुई थी घटना

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: टांडा कोतवाली क्षेत्र के बहुप्रसिद महादेवा घाट पर शनिवार को पांच लोगों के डूबने की सूचना से हड़कंप मच गया थम स्थानीय गोताखोरों की टीम ने दो युवकों को सकुशल निकाल लिया था और अभिशेष व विजय आजाद का शव निकाला था लेकिन अजय आजाद का शव नहीं मिल सका था। अजय आजाद की तलाश के लिए एसडीआरएफ टीम बुलाई गई थी जिसने प्रातः काल ही डूबे हुए अजय आजाद का शव बरामद कर लिया। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


बताते चलेंकी टांडा कश्मीरिया निवासी राम नेवल के अंतिम संस्कार में शामिल होने पांचों युवक आए हुए थे और इस बीच वहां मौजूद नाव में बैठ कर बीच में स्थिर रेत पर चले गए और फिर नदी में नहाने के लिए उतरे लेकिन पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा सके जिसके कारण डूबने लगे। स्थानीय नाविकों ने बृजेश व बब्बी को सकुशल बचा लिया था। घटना की सूचना पर सीओ शुभम कुमार व कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी माई दल बल के पहुंच कर बीच को कंट्रोल किया।
बहरहाल घाघरा नदी के महादेवा घाट टांडा में पांच युवकों के डूबने का मामला शनिवार को प्रकाश में आया था जिसमें दो लोगों की जान बचा ली गई थी जबकि अभिषेक, विजय आजाद व अजय आजाद समस्त निवासी कश्मीरिया का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है। विजय आजाद व अजय आजाद सगे भाई थे। परिजनों। में कोहराम मचा हुआ है।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में पुलिस मुठभेड़, दो बदमाश सहित एक दरोगा घायल; तीसरा भी बदमाश गिरफ्तार, अवैध असलहे बरामद

विहिप के 62वें स्थापना दिवस पर गरजा जलालपुर! हिंदू समाज की एकजुटता और सनातन संस्कृति को मजबूत करने का आह्वान

पहले रौनक, अब साजिद… दो बच्चों की गुमशुदगी पर कांग्रेस का हल्लाबोल! पुलिस पर लापरवाही का आरोप, आंदोलन की चेतावनी

error: Content is protected !!