WhatsApp Icon

SDRF टीम ने घाघरा नदी से बरामद किया चार शव – परिजनों में कोहराम

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर जनपद से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी में अलग अलग स्थान पर डूबे चार लोगों का शव बरामद कर लिया है। शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया है।


बताते चलेंकि राजेसुल्तानपुर थानाक्षेत्र के चांडीपुर घाट पर गुरुवार को नहाने गए एक ही परिवार के तीन लोग लोग डूब गए थे जिसमें लगभग 18 वर्षीय सगी चचेरी बहन रुचि व रेशमा के साथ ननिहाल आये 12 वर्षीय विनायक शामिल थे।
दूसरी तरफ कम्हरिया घाट पर रील बना रही शीतल का पैर फिसलने के कारण घाघरा नदी में डूब गई जिसकी तलाश जारी थी।
शुक्रवार को एसडीआरएफ टीम ने घटना स्थल से चार किमी दूर से विनायक का शव बरामद किया और शनिवार को अथक प्रयास के बाद एसडीआरएफ टीम को सफलता प्राप्त हुई और बाकी तीनों शवों को बरामद कर लिया। शव बरामद होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में नाबालिगों से जुड़े दो मामलों में पुलिस का बड़ा एक्शन! दो आरोपी गिरफ्तार—दो अन्य की तलाश तेज

बुनकरों की समस्याओं पर ‘सरकारी चौपाल’ कल! टाण्डा में जुटेंगे डीएम-एडीएम, बैंक और बिजली विभाग के अफसर

बरियावन बुलडोजर कांड पहुंचा CM योगी के दरबार! डीएम एसपी के संग प्रभारी मंत्री ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों से की सीधी बात

error: Content is protected !!