WhatsApp Icon

टाण्डा चेयरमैन व प्रभारी ईओ ने सैनिटरी कर्मियों को भेंट किया सुरक्षा किट, कूड़ा गाड़ी को लेकर दिया सख़्त निर्देश

Sharing Is Caring:

नगर क्षेत्र को स्वच्छ व सुंदर बनाने में सफाई कर्मियों की मुख्य भूमिका – शबाना नाज़

बिना ढ़के कोई भी कूड़ा वाहन को कदापि ना ले जाया जाए – अरविंद त्रिपाठी

अम्बेडकरनगर (रिपोर्ट: आलम खान एडिटर-मान्यता प्राप्त पत्रकार) अयोध्या मंडल में प्रथम श्रेणी का दर्जा प्राप्त नगर पालिका परिषद टाण्डा के सफाई कर्मियों में शुक्रवार को सुरक्षा किट वितरित की गई। नगर पालिका चेयरमैन श्रीमती शबाना नाज़ व प्रभारी अधिशाषी अधिकारी एसडीएम अरविंद कुमार त्रिपाठी (टाण्डा एसडीएम) ने सुरक्षा किट वितरित करते हुए जहां सफाई कर्मियों को प्रतिदिन ड्यूटी के समय सुरक्षा किट का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया, वहीं प्रभारी सफाई निरीक्षक व सफाई नायकों को कूड़ा गाड़ी को त्रिपाल या पॉलीथिन से ढक कर ले जाने का कड़ा निर्देश दिया।

टाण्डा एसडीएम/प्रभारी ईओ श्री अरविंद ने कहा कि कूड़ा लादने के बाद बिना ढके वाहनों को कदापि ना ले कर जाएं जिससे रास्ता में कूड़ा गिरने एवं आमजनों को होने वाली परेशानियों से निजात दिलाई जा सके। श्री अरविंद ने बताया कि टाण्डा नगर पालिका परिषद सफाई ने सफाई मामले में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है तथा सफाई व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने के लिए सफाई कर्मियों में सुरक्षा किट वितरित की गई है।
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शबाना नाज़ ने कहा कि नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाने में सफाई कर्मी रीढ़ की हड्डी हैं, जिनकी सुरक्षा की ज़िम्मेदारी नगर पालिका की है। उन्होंने बताया कि 320 सफाई कर्मियों में से 250 सफाई कर्मियों को सुरक्षा किट भेंट की गई है जिसमें बूट, हेलमेट, ऊपर से पहनने वाले वस्त्र, मास्क, ग्लब्ज़ आदि भेंट किया गया है।

इस खबर की वीडियो इंस्ट्राग्राम पर देखने के लिए 💐 इसे टच करें

अन्य खबर

उर्स-ए-मखदूम अशरफ में सुरक्षा का हाईटेक पहरा, तीसरी आंख से पल-पल की निगरानी, प्रशासन और इंतजामिया कमेटियां पूरी तरह अलर्ट

108 कन्याओं का पूजन, भोजन और वस्त्र वितरण के साथ मना कैबिनेट मंत्री नंदी का ‘पुनर्जन्मोत्सव’

‘तालाब’ बना टाण्डा बस स्टेशन! विशाल परिसर जलमग्न, पड़ोसी घरों में घुस रहा पानी, जिम्मेदार बेखबर

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.