WhatsApp Icon

टाण्डा एसडीएम ने बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्रों को डीएवी अकेडमी में किया सम्मानित

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर (रिपोर्ट टाण्डा नगर क्षेत्र में संचालित प्रसिद्ध डीएवी एकेडमी में कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों की हौसला अफजाई के लिए भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी टांडा श्रीमती रेनू व कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक आनन्द कुमार आर्य (बाबू जी) ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या श्रीमती रुचि अग्रवाल द्वारा मुख्य अतिथियों का स्वागत करते हुए किया गया, इसके पश्चात मेधावी छात्रों को प्रमाणपत्र व शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि टांडा एसडीएम ने बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि वे अपने परिश्रम एवं लगन से आगे भी ऐसे ही कीर्तिमान स्थापित करते रहें। उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।


उक्त अवसर पर प्रबंधक श्री आन्नद ने छात्रों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दिया।कार्यक्रम में बोर्ड सदस्यगण, अभिभावकगण, शिक्षकगण एवं शहर के अनेक गणमान्य नागरिक सहित मिश्रीलाल आर्य कन्या महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ अरुण कुमार आर्य, मिश्रीलाल आर्य कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती शशि कला, तथा प्रेस प्रतिनिधिगण भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

अन्य खबर

टाण्डा में शिक्षा, तरक़्क़ी और सामाजिक बदलाव की नई उम्मीद जगाने पहुंचा एएमपी, युवाओं को मिला मार्गदर्शन और मदद का भरोसा

बकरीद से पहले टाण्डा में प्रशासन का सख्त संदेश: आपसी सौहार्द से मनाएं पर्व “खुले में कुर्बानी हुई तो होगी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं”

बसखारी: 25 हजार का इनामी बदमाश तमंचे समेत गिरफ्तार, कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.