WhatsApp Icon

SDM व CO ने ग्रामीणों को समझा बुझा कर समाप्त करवाया जाम

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: प्राइवेट लाइन मैन की सोमवार को बिजली के खम्बे से गिर कर हुई मौत से आक्रोशित मृतक के परिजनों के साथ सैकड़ों ग्रामीणों ने टाण्डा हंसवर मुख्य मार्ग पर शव को रखकर आक्रोश प्रकट किया। टाण्डा हंसवर मुख्य मार्ग जाम होने की सूचना पर तत्काल पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी अमर बहादुर आक्रोशित लोगों को समझाबुझा रहे थे कि टाण्डा उपजिलाधिकारी अभिषेक पाठक भी पहुंच गए। उपजिलाधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी के साथ विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता भी मौके पर पहुंच गए, तथा ग्रामीणों को जांच कर आरोपी कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही का आश्वासन दिया।
आपको बताते चलेंकि हंसवर थानाक्षेत्र में स्थित हरसम्हार गाँव के पाठक का पुरवा में सोमवार को 37 वर्षीय प्राइवेट लाइनमैन सुनील यादव पुत्र वंशराज यादव की बिजली के खम्बे से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। परिजनों ने आज शव मिलने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों के साथ शव को टाण्डा हंसवर मुख्य मार्ग पर हरसम्हार दहलवा पर रख कर जाम लगा दिया है। परिजनों व आक्रोशित ग्रामीणों का आरोप है कि सुनील यादव ने बिजली विभाग से विधिवत शटडाउन ले कर खम्बे पर चढ़ा था लेकिन अचानक बिजली आने के कारण वो करंट की चपेट में आ गया था जिसके कारण उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी व बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता ने मृतक के परिजनों व ग्रामीणों को आश्वस्त कर जाम समाप्त कराया।

अन्य खबर

शिक्षा और सेवा की विरासत: स्व. विश्वनाथ वर्मा की पुण्यतिथि पर स्वेटर वितरण

‘सनबाथिंग पॉइंट’ बन गई टाण्डा का ओवरहेड टंकी, पेयजल सुरक्षा से भी खिलवाड़

नाली खुदाई से हाहाकार, इल्तिफ़ातगंज में प्रशासन फेल, संक्रामक रोग फैलने का बढ़ा खतरा

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.