WhatsApp Icon

प्रचण्ड गर्मी के कारण नवागत डीएम के निर्देश पर स्कूलों के समय में किया गया बदलाव

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: नवागत जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भोलेन्द्र प्रताप सिंह ने भीषण गर्मी को देखते हुए कक्षा 08 तक के सभी विद्यालयों के समय में बदलाव कर दिया है।

बीएसए द्वारा जारी आदेश के अनुसार जनपद के बेसिक शिक्षा के अधीन संचालित समस्त परिषदीय प्राथमिक/उच्च प्राथमिक/सीबीएसई/आईसीएसई बोर्ड / मान्यता प्राप्त / मदरसा / सहायता प्राप्त एवं इण्टरमीडिएट (कक्षा 01 से कक्षा 08) तक के समस्त विद्यालयों में दिनांक 25 अप्रैल से अग्रिम आदेश तक विद्यालय समयावधि प्रातः 07:30 से अपरान्ह 12:30 बजे तक किया जाए तथा उक्त आदेश का अनुपालन कडाई से सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है।

अन्य खबर

कुर्की मारपीट कांड में पुलिस का बड़ा एक्शन: रामकिशन की मौत के मामले में दो गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद

वोटर लिस्ट में अब एक भी पात्र युवा न छूटे! अम्बेडकरनगर के कॉलेजों में प्रशासन ने तेज किया अभियान, ELC को बनाया हथियार

श्रमिकों के लिए योजनाओं का पिटारा खुला, डिजिटल लेबर चौक से रोजगार की राह भी दिखाई

error: Content is protected !!