WhatsApp Icon

छेड़खानी से तंग छात्रा ने छोड़ी पढ़ाई – पुलिस ने मनचले को भेजा जेल

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने एक मनबढ़ युवक के विरुद्ध छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर दिया।


मामला जलालपुर कोतवाली क्षेत्र का है। नगर स्थित एक विद्यालय की छात्रा ने जलालपुर पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि फरीदपुर कोडरा गांव निवासी युवक विकास एक मनबढ़ और दबंग किस्म का युवक है जो विद्यालय आते जाते समय वह परेशान करते हुऐ छेड़खानी करता रहता है जब इस घटना की चर्चा अपने परिजनों से की तो पिता ने स्कूल जाना बंद कर दिया इसके बावजूद उक्त दबंग युवक घर के मोबाइल नंबर पर फोन कर गाली गलौज देकर आए दिन जान से मारने की धमकी देता है। बीते 09 अगस्त की रात लगभग 09 बजे भाई के मोबाइल नंबर पर फोन किया और काफी समय तक गाली गलौज देता रहा। उसके पूर्व आरोपी ने मेरी फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था। हमारे परिजनों ने इसके घर पहुंच शिकायत भी किया। इसके बावजूद दबंग गाली गलौज हुआ जान से मारने की धमकी दे रहता हैं। जिस मामले में पुलिस में छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
इस संबंध में कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित छात्रा के तहरीर पर युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे शांति भंग में चालान कर दिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में बड़ा सड़क हादसा: सरिया लदा ट्रक गहरे नाले में समाया, चालक-खलासी गंभीर

संतोष के निलंबन के बाद भूपेंद्र सिंह बने अकबरपुर कोतवाल, एसपी प्राची सिंह का बड़ा फैसला

शबाना नाज़ के पक्ष में ‘डबल अदालती फैसला’! पति हत्याकांड में आरोपी को उम्रकैद, अब हाईकोर्ट ने भी अवमानना केस किया खारिज

error: Content is protected !!