WhatsApp Icon

सावधान ! अगर आप सोशल मीडिया पर हैं तो ये खबर आपके लिए है बहुत जरूरी

Sharing Is Caring:

सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट अथवा साजिश रचने वालों पर है पैनी नज़र

फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, व्हाट्सअप आदि पर भड़काऊ पोस्ट अथवा शेयर करने पर होगी सख्त कार्यवाही

अम्बेडकरनगर (रिपोर्ट: आलम खान -एडिटर इन चीफ/मान्यता प्राप्त पत्रकार) अगर आप सोशल मीडिया के किसी प्लेटफार्म पर हैं तो सावधान हो जाएं क्योंकि आपको हर एक पोस्ट पर जिला साइबर सेल नज़र रखे हुए है। भड़काऊ पोस्ट, वीडियों अथवा माहौल खराब करने की साजिश करने के प्रयास वाली पोस्ट करने अथवा शेयर व गलत कमेंट करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।


उक्त जानकारी जिला सोशल मीडिया सेल द्वारा देते हुए बताया गया कि पुलिस कप्तान डॉ कौस्तुभ ने सख्त निर्देश दिया है कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन व त्योहारों के दौरान सोशल मीडिया पर पैनी नज़र रखी जा रही है तथा सोशल मीडिया के फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम, व्हाट्सएप्प, यूट्यूब आदि पर किसी तरह की धार्मिक भावना आहत करने, भड़काऊ पोस्ट व वीडियों अथवा माहौल को खराब करने की साजिश रचने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। श्री कौस्तुभ ने कहा कि शांतिपूर्ण माहौल को किसी भी माध्यम से खराब करने का प्रयास करने वालों को कदापि बर्दास्त नहीं किया जा सकता है।

अन्य खबर

लोकतंत्र सेनानी को सलामी, जननेता की मां को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि, शोक में डूबा जिला

आंधी का कहर: आशियाना उजड़ा, पेड़ गिरा, टेंट उड़ा—किसानों पर भी मार

नागपुर में ‘राम सेवा’ का सम्मान: अम्बेडकरनगर के मनीष त्रिपाठी बने आकर्षण का केंद्र

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.