WhatsApp Icon

सऊदी में मृत्यु हुए करामत अली की पत्नी को डीएम ने सौपा चेक, दूतावास के माध्यम से आया था धन

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: कुछ दिन पहले सऊदी अरब में मृतक हुए करामत अली पुत्र जलील अहमद खान निवासी ग्राम नत्थूपुर लौधना तहसील जलालपुर के विधिक वारिस श्रीमती शाहजहां पत्नी स्व. करामत जलील अहमद खान को जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला की उपस्थिति में जिलाधिकारी कार्यालय में नियमानुसार धनराशि पचपन लाख उनतीस हजार नौ सौ चौव्वन रुपया का चेक प्रदान किया गया।


अवगत कराना है कि सऊदी अरब में मृतक करामत अली पुत्र जलील अहमद खान निवासी ग्राम नत्थूपुर लौधना तहसील जलालपुर के विधिक वारिस को नियमानुसार भारतीय दूतावास द्वारा देय धनराशि पचपन लाख उनतीस हजार नौ सौ चौव्वन रुपया भारतीय स्टेट बैंक नई दिल्ली को उपलब्ध कराया गया। उपलब्ध करायी गयी धनराशि जिलाधिकारी, अम्बेडकरनगर के खाता में जमा की गयी। जिसे आज जिलाधिकारी द्वारा नियमानुसार मृतक करामत अली के विधिक वारिसों को प्रदान किया गया।

अन्य खबर

22 जुलाई को टांडा में भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन, पूर्व प्रत्याशी कपिलदेव वर्मा ने तैयारियों का लिया जायजा

महाराष्ट्र के बाद अब जलालपुर के बहुचर्चित हॉफ मर्डर केस में भी कैलाश यादव बाइज्जत बरी, 37 साल बाद आया फैसला

NEET UG 2026 में टाण्डा का जलवा! डॉक्टर, बुनकर, फार्मासिस्ट और शिक्षक के बच्चों ने लहराया परचम, आधा दर्जन से अधिक छात्रों ने रचा इतिहास

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.