WhatsApp Icon

संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी के सामने लगी फरियादियों की लंबी लाइन

Sharing Is Caring:

संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी के सामने लगी फरियादियों की लंबी लाइन

अम्बेडकरनगर: शासन के मंशानुसार जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण हेतु जनपद के समस्त तहसीलों पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी अविनाश सिंह तहसील भीटी में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्व निस्तारण के लिए राजस्व विभाग सहित अन्य सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।

उन्होंने कहा कि अधिकारीगण सम्बंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जा कर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए उसका निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही सम्पूर्ण समाधान दिवस का मुख्य लक्ष्य है, इसमें किसी भी प्रकार लापरवाही पाये जाने जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण संबंधी प्रकरणों को गंभीरता से लेने तथा अतिक्रमण संबंधी शिकायतों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश समस्त संबंधित राजस्व के अधिकारियों को दिए।
तहसील भीटी में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी के समक्ष कुल 57 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। मौके पर 06 शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण करा दिया गया तथा शेष 51 शिकायती प्रार्थना पत्रों को निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्राप्त कराते हुए निर्देश दिया गया कि प्रार्थना पत्रों को ससमय गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। इस दौरान मौके पर डीएफओ, अपर पुलिस अधीक्षक, जिला विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी भीटी तथा जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
तहसील आलापुर में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी आलापुर के समक्ष कुल 56 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।जिसमे से 11 शिकायती प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारित कर दिया गया तथा शेष 45 शिकायती प्रार्थना पत्रों को निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
तहसील अकबरपुर में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी अकबरपुर के समक्ष 58 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।जिसमें से 05 शिकायती प्रार्थना पत्रों को मौके पर निस्तारित करा दिया गया। शेष 53 शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
तहसील टांडा में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर अपर जिलाधिकारी डॉ. सदानंद गुप्ता तथा उप जिलाधिकारी टांडा के समक्ष कुल 15 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुई।सभी शिकायती प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को निस्तारण हेतु प्राप्त करा दिया गया।
तहसील जलालपुर मे संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी जलालपुर के समक्ष कुल 79 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।जिसमें से 05 शिकायती प्रार्थना पत्रों को मौके पर निस्तारण करा दिया गया तथा शेष 74 शिकायती प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को निस्तारण हेतु निर्देश दिए गए।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में दो दर्दनाक सड़क हादसे, दो युवकों की मौत से परिवारों में मचा कोहराम

टाण्डा में शिक्षा, तरक़्क़ी और सामाजिक बदलाव की नई उम्मीद जगाने पहुंचा एएमपी, युवाओं को मिला मार्गदर्शन और मदद का भरोसा

बकरीद से पहले टाण्डा में प्रशासन का सख्त संदेश: आपसी सौहार्द से मनाएं पर्व “खुले में कुर्बानी हुई तो होगी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं”

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.