WhatsApp Icon

टाण्डा: सरकारी स्कूल में चोरी का खुलासा, अभियुक्त गिरफ्तार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर। टाण्डा कोतवाली पुलिस टीम ने प्राथमिक विद्यालय मीरानपुरा में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए चोरी का सामान बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि थाना टाण्डा पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 28/26 से संबंधित अभियुक्त अबरार अहमद (32 वर्ष) पुत्र निसार अहमद, निवासी छज्जापुर उत्तरी, थाना टाण्डा को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने कबूल किया कि उसने 1/2 फरवरी की रात प्राथमिक विद्यालय मीरानपुरा (बालक) से ताला तोड़कर दो गैस सिलेंडर, एक परात, एक स्टील ड्रम, एक बाल्टी, दो स्टील ढक्कन व एक बोरी चावल चोरी की थी। इसके अलावा 4/5 फरवरी की रात प्राथमिक विद्यालय मीरानपुरा (कन्या) से एक गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा व इमामदस्ता (मसाला कुटनी) चोरी किया गया था।


पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से दो भारत गैस सिलेंडर, एक गैस चूल्हा (भट्ठी), एक स्टील परात, एक सफेद धातु का भगोना तथा एक सफेद धातु का इमामदस्ता बरामद किया है।
उक्त चोरी का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में एसएसआई शिव बक्स सिंह, एसआई दिनेश चंद्र मौर्य, हेड कांस्टेबल अनवर अली एवं कांस्टेबल चमन सिंह शामिल रहे।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में राहत की सांस ली जा रही है, वहीं सरकारी विद्यालयों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

अन्य खबर

‘पिछड़ों की जातीय गिनती से क्यों भाग रही सरकार?’ आठवें दिन भी गरजा तहसील परिसर, आरक्षण की हिस्सेदारी पर आर-पार की हुंकार

राहुल पर FIR से भड़की कांग्रेस, अम्बेडकरनगर में सड़क पर उतरे कांग्रेसी; भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर गरजे

घाघरा का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन अलर्ट! टांडा-आलापुर में तैयारियां तेज, तटवर्ती इलाकों को सावधान रहने की चेतावनी, कंट्रोल रूम का नंबर जारी

error: Content is protected !!