WhatsApp Icon

सरकारी व बंजर जमीनों को खाली कराकर खेल मैदान बनवाने की युवाओं व छात्रों ने लगाई गुहार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर(रिपोर्ट: गोपाल सोनकर जलालपुर) उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेशभर में सरकारी जमीनों जैसे बंजर, चारागाह, तालाब और ऊसर भूमि को संरक्षित कर अमृत सरोवर, पार्क और खेलकूद मैदानों के रूप में विकसित करने का निर्देश जारी किया गया था।

इसी क्रम में अंबेडकर नगर जिले की जलालपुर नगर पालिका का विस्तार करते हुए दर्जनों ग्रामीण क्षेत्रों को नगर क्षेत्र में शामिल किया गया, जिसमें करीब 50 बीघा से अधिक सरकारी जमीनों को भी चिह्नित की गई। लेकिन अब तक इन जमीनों को संरक्षित कर उपयोग में लाने की कोई ठोस पहल नहीं की गई है। विशेष रूप से जमौली वार्ड के स्थानीय निवासी, स्कूली छात्र और युवा वर्ग इस बात को लेकर नाराज़ हैं कि उनके क्षेत्र में खेलकूद के लिए कोई उपयुक्त मैदान नहीं है।

वार्ड के निवासी मोहम्मद सलाम ने बताया कि “बच्चों को मजबूरन सड़कों या दूसरों की निजी जमीनों पर खेलना पड़ता है जिससे आए दिन विवाद की स्थिति बनती है। प्रशासन को चाहिए कि वह वार्ड में खाली पड़ी बंजर या उसर जमीन पर स्थायी खेल मैदान का निर्माण कराए।”
इसी प्रकार विकास कुमार ने जिलाधिकारी और नगर प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि “सरकार द्वारा जिन जमीनों को खाली कराया जा रहा है, उनमें से कुछ को खेलकूद गतिविधियों के लिए आरक्षित किया जाए। इससे युवाओं की प्रतिभा को नई उड़ान मिलेगी और वे जिले का नाम रोशन कर सकेंगे।”
इस संबंध में वार्ड सभासद बृजेश ने बताया कि “खेल मैदान को लेकर बोर्ड में प्रस्ताव पारित हो चुका है, जिसे स्वीकृति मिल गई है। जैसे ही बजट जारी होगा, कार्य शुरू कर दिया जाएगा।”
इस संबंध में जलालपुर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी ने बताया कि खेल मैदान के लिए प्रस्ताव भेजा गया है स्वीकृत होने पर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

अन्य खबर

टाण्डा में शिक्षा, तरक़्क़ी और सामाजिक बदलाव की नई उम्मीद जगाने पहुंचा एएमपी, युवाओं को मिला मार्गदर्शन और मदद का भरोसा

बकरीद से पहले टाण्डा में प्रशासन का सख्त संदेश: आपसी सौहार्द से मनाएं पर्व “खुले में कुर्बानी हुई तो होगी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं”

बसखारी: 25 हजार का इनामी बदमाश तमंचे समेत गिरफ्तार, कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.