अम्बेडकरनगर: एक तरफ सरकार द्वारा सरकारी अस्पतालों में अधिक से अधिक और सुरक्षित प्रसव करने के लिए लगातार निर्देश दे रही है तो वहीं मोटे कमीशन के लालच में सरकार के प्रयासों को चुनौती देते हुए सरकारी कर्मचारी यहां तक कि गर्भवती महिलाओं के लिए चलाई गई 102 एंबुलेंस प्राइवेट अस्पताल के गेट तक गर्भवती महिलाओं को छोड़कर जाते है, जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों और निजी अस्पताल की गठजोड़ की चर्चाएं शुरू हो गई है।
मामला जलालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर के अंतर्गत आने वाले रामगढ़ रोड स्थित पुष्पा वर्मा हॉस्पिटल का है। बीते दो दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें यह साफ साफ देखा जा सकता है कि एक सरकारी एंबुलेंस से एक गर्भवती महिला अपने परिजनों के साथ उतर रही है और वहां से चलकर पुष्पा वर्मा के अस्पताल में डिलीवरी के लिए जा रही है हालांकि यह वीडियो काफी पुराना बताया जा रहा है। लेकिन इस वीडियो के आधार पर कहा जा सकता है कि कहीं न कहीं सरकारी कर्मचारियों को मोटा कमीशन देकर प्राइवेट अस्पताल अपने व्यवसाय में चार चांद लगा रहे हैं जिससे सरकार द्वारा उन सभी प्रयासों पर पानी फेर रहे हैं जो सरकारी अस्पतालों में अधिक से अधिक प्रसव कराए जाने का है।
वायरल वीडियों के संबंध में स्वास्थ अधीक्षक जयप्रकाश ने बताया कि मीडिया के माध्यम से मामले की जानकारी हुई है, मामले की जांच कराकर संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जाएगी। उक्त मामले में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राजकुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। सूचना न्यूज़ टीम वायरल वीडियों की पुष्टि नहीं करता है।



