WhatsApp Icon

सरकार की नाकामियों पर बेबाक हमला बोलने वाले बृजेश सिंह को कांग्रेस ने दी राष्ट्रीय जिम्मेदारी

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर (रिपोर्ट: गोपाल सोनकर जलालपुर) जलालपुर तहसील परिक्षेत्र के गौरा कमाल ग्राम सभा गांव से निकल कर राष्ट्रीय राजनीति में पहचान बनाने वाले बृजेश सिंह यादव अब प्रियंका गांधी संगठन के राष्ट्रीय सचिव बन गए हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उन्हें अपनी कोर टीम में शामिल करते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है।


बताते चलेंकि बृजेश सिंह यादव ने पिछले कई वर्षों से सोशल मीडिया और मैदान में रहकर प्रदेश व केंद्र सरकार की नाकामियों, भ्रष्टाचार और जनविरोधी नीतियों को बेबाकी से उजागर करने की दिशा में काम है। उनकी तेज़तर्रार आलोचना और जनहित के मुद्दों पर मुखर रुख ने विपक्ष की आवाज़ को अत्याधिक मजबूत बनाने में अहम भूमिका अदा किया है। अपनी नियुक्ति पर उन्होंने कहा, यह सिर्फ जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जनता की लड़ाई को और ताकत से लड़ने का अवसर है। जो सरकार जनता की तकलीफों को अनदेखा कर रही है, उसे जवाब देना ही होगा। पार्टी सूत्रों के अनुसार बृजेश सिंह यादव को यह पद उनके संघर्ष, स्पष्टवादिता और सरकार की नीतियों के खिलाफ लगातार मोर्चा खोलने के कारण दिया गया है।

अन्य खबर

टाण्डा में शिक्षा, तरक़्क़ी और सामाजिक बदलाव की नई उम्मीद जगाने पहुंचा एएमपी, युवाओं को मिला मार्गदर्शन और मदद का भरोसा

बकरीद से पहले टाण्डा में प्रशासन का सख्त संदेश: आपसी सौहार्द से मनाएं पर्व “खुले में कुर्बानी हुई तो होगी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं”

बसखारी: 25 हजार का इनामी बदमाश तमंचे समेत गिरफ्तार, कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.