WhatsApp Icon

संवेदना-2 द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित कर अमर शहीदों को दी गई श्रद्धाजंलि

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: अमर शहीद भगत सिंह, राज गुरु, सुखदेव, अशफाक उल्ला खां व वीर अब्दुल हमीद बलिदान दिवस के अवसर पर संयुक्त जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।


आरम्भ फाउंडेशन, संकल्प मानव सेवा संस्था एवं नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट एंड एक्टिविस्ट (निफा) के संयुक्त तत्वाधान में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन संवेदना-2 के माध्यम से रविवार 23 मार्च को संयुक्त जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में किया गया। यह संवेदना-2 ब्लड डोनेशन अवेयरनेस कैंपैन संपूर्ण भारत में शहीद भगत सिंह, शहीद राजगुरु एवं शहीद सुखदेव के 94 वें शहीद दिवस के रूप में उन्हें श्रद्धांजलि स्वरुप आयोजित किया जा रहा है, जिसमें संपूर्ण भारत में 150,000 यूनिट ब्लड डोनेट करके विश्व रिकार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। अतः कोई भी स्वस्थ व्यक्ति स्वेच्छा से शिविर में आकर रक्तदान कर सहभागी बन सकता है।
संध्या सिंह,समाज सेवी बरकत अली, सूरज गुप्ता निफा संस्था के माध्यम से जनपद में तीन दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ 23 मार्च को संयुक्त जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक परिसर और रामनगर पारसनाथ आई केयर पर 45 यूनिट ब्लड डोनेशन हुआ 65 रजिस्ट्रेशन हुआ।
जिले के युवा रक्तमित्र सूरज गुप्ता अपना 70 वां ब्लड डोनेशन किए महिला थानाध्यक्ष शिवांगी त्रिपाठी योग शिक्षीका निलम पाण्डेय बृजेश विश्वकर्मा आदी लोगो नें जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक परिसर में ब्लड डोनेट किए समाजसेवी बरकत अली ने समाज से अनुरोध किए की अधिक से अधिक लोग रक्तदान करें और लाचार जरूरत मंद की स्वम सेवा करें। लिख रहा हूं मैं अंजाम जिसका कल आगाज आएगा, मेरे लहू का हर एक कतरा इंकलाब लाएगा, मैं रहूं या न रहूं, पर ये वादा है मेरा तुमसे, कि मेरे बाद वतन पर मरने वालों का सैलाब आएगा।

अन्य खबर

संविधान पर संकट के खिलाफ लखनऊ में हुंकार भरेगी कांग्रेस, शक्ति प्रदर्शन के लिए कृष्ण कुमार यादव ने किया कार्यकर्ताओं का आह्वान

बेदखली के बाद फिर कब्जा! सरकारी धोबी घाट को लेकर नहीं थम रहा अतिक्रमण का खेल, पांच पर FIR

सुल्तानगढ़ पुल के पास गड्ढे में समाई बुलेट, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत; साथी घायल

error: Content is protected !!