अम्बेडकरनगर: संतानों के दीर्घायु और उज्जवल भविष्य के लिए समर्पित छठ पर्व के मौके पर व्रती महिलाओं द्वारा बृहस्पतिवार को सूर्यास्त के समय भगवान सूर्य को विधि विधान से अर्घ्य देकर मंगल कामना की गई। इस शुभ अवसर पर जलालपुर स्थित शिवालय घाट पर सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। वही शुक्रवार भोर में सूर्योदय के समय सूर्य की उपासना को छठ घाट पर पहुंची महिलाओं ने पानी में उतरकर अर्घ्य देकर संतानों के सुख समृद्धि की कामना की गई।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी छठ पर्व के अवसर पर नीरज अग्रहरि की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले छठ पूजा सेवा दल ग्रुप द्वारा छठ पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें सुप्रसिद्ध आराध्या गौतम ग्रुप ने छठ मैया को समर्पित सांस्कृतिक एवं भक्तिमय प्रस्तुति दी। गुरुवार शाम तथा पर्व के समापन के अवसर पर आराध्या गौतम ग्रुप द्वारा भक्तिमय गीत, भजन, लोकनृत्य, नारी शक्ति का प्रतीक मा काली का तांडव और शिव विवाह की मनमोहक झलकियां देख श्रद्धालु झूम उठे।
इस मौके पर जलालपुर ईओ अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में नगर पालिका की टीम ने लगातार साफ सफाई, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने में कोई कसर नहीं छोड़ी। चिकित्सा विभाग भी कार्यक्रम में अपने सेवा दिया जिसमे डॉक्टर अजीत फार्मासिस्ट मनोज यादव के नेतृत्व में टीम मेडिकल कैंप लगाए रखा।
महिला विशेष का कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए जलालपुर कोतवाल संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम स्थल से लेकर सभी मार्गों पर पुलिस टीम मार्च करती रही तथा कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी का कुशलता पूर्वक निर्वहन किया।
इस अवसर पर समीर चौधरी विनय जायसवाल, पूर्व सभासद रमेश मौर्य, छात्र संघ अध्यक्ष कुंदन सोनी दुर्गेश गुप्ता समेत अन्य मौजूद रहे।





