WhatsApp Icon

समाधान दिवस से वापस लौटते समय एक्सीडेंट में घायल हुए वृद्ध की इलाज के दौरान मौत

Sharing Is Caring:

मृतक के परिजनों ने पटीदारों पर एक्सीडेंट करने का आरोप

अम्बेडकरनगर: एक सप्ताह पूर्व सम्पूर्ण समाधान दिवस से वापस आते समय वृद्ध का एक्सीडेंट हो गया था जिसका एक सप्ताह बाद ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।


बताते चलें इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के अवसानपुर निवासी रामचन्द्र पुत्र दुख्खीराम ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि वह अपने भाई दरसराम वर्मा के साथ पटीदार से विवाद के चलते समाधान दिवस में थाने पर गए थे जहां से वापस लौटते समय पड़ोसी अमित वर्मा,व विनोद वर्मा पुत्र राम सेवक वर्मा ने मोटरसाइकिल से टक्कर मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया जिन्हें पीजीआई में भर्ती कराया गया जहां से गम्भीर हालत में लखनऊ ट्रामा सेंटर भर्ती कराया गया सप्ताह बाद दरसराम वर्मा उम्र 55 वर्ष की मौत हो गई परिजनों ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, वहीं पहले तहरीर दी गई थी जिसमे मुकदमा अपराध संख्या 177/24 पर बीएनएस की धारा 281, 125, 324/2 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है, वही थानाध्यक्ष इब्राहिमपुर निवास पाण्डे ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

अन्य खबर

बीमारी पर ब्रेक, सेहत का फुल फ्री चेकअप: सुपर स्पेशलिस्ट मेगा मेडिकल कैम्प में इलाज व दवा मुफ्त

घाघरा में कूदा मूक-बधिर युवक, घंटों बाद भी नहीं लगा सुराग —सर्च ऑपरेशन जारी

अंकित तिवारी केस पर गरमाई सियासत, कांग्रेस ने खोला मोर्चा, प्रतिनिधि मंडल ने दी चेतावनी

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.