WhatsApp Icon

मुम्बई में बैठकर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज, सोशल मीडिया पर वायरल हुई धार्मिक अभद्र टिप्पणी

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: मुम्बई में बैठ कर सोशल मीडिया पर विपरीत समुदाय के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी कर क्षेत्र का माहैल खराब करने का प्रयास किया गया। शिकायत पर टाण्डा कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दिया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार मो.निजाम पुत्र इनाम खान की तहरीर पर टाण्डा कोतवाली पुलिस ने विजय सोनी पुत्र श्रीराम सोनी निवासी ग्राम फूलपुर पोस्ट अजमेरी बादशाहपुर टाण्डा के खिलाफ धार्मिक टिप्पणी कर क्षेत्र की सामाजिक समरता भंग करने व धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि मुम्बई में बैठे विजय सोनी द्वारा अपनी इंस्ट्राग्राम
vijaysoni2337 आईडी पर इस्लाम धर्म पर प्रहार करते हुए सामाजिक तानाबाना को बिगाड़ने का प्रयास किया जिससे आक्रोशित मुस्लिम समाज के दर्जनों लोगों द्वारा टाण्डा कोतवाली पहुंच कर धार्मिक भावना आहत होने की शिकयत किया। मुकदमा वादी का आरोप है कि विजय सोनी काफी मनबढ़ व शातिर किस्म का व्यक्ति है जो गांव क्षेत्र का माहौल खराब करने की गरज से मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए गाली व धमकी लिख कर अपने इन्स्टाग्राम आईडी से वायरल कर रहा है और धमकी दे रहा है कि क्षेत्र से मुस्लिम समाज को निकाल दूंगा जो बोलेगा उसे जान से मार डालूंगा। दावा किया गया कि उक्त पोस्ट को काफी लोगों द्वारा देखा गया और स्क्रीन शॉर्ट लेकर ठोस कार्यवाही की मांग की गई है। टाण्डा कोतवाली पहुंचे मौलाना दानिश, नबी अहमद, मकसूद अहमद, सोनू खान, सैय्यद अली, अरबाज़ आदि में भी धार्मिक भावना आहत होने की शिकयत दर्ज कराई है। एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष मुराद अली व मजलिस नेता गुलाम दस्तगीर अंसारी ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से अल्लाह पाक पर अभद्र टिप्पणी करने एवं मुस्लिम समाज को जान से मारने की धमकी देने वाले फूलपुर गाँव के विजय सोनी के खिलाफ तत्काल प्रभाव से ठोस कार्यवाही की जाए।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में दो दर्दनाक सड़क हादसे, दो युवकों की मौत से परिवारों में मचा कोहराम

टाण्डा में शिक्षा, तरक़्क़ी और सामाजिक बदलाव की नई उम्मीद जगाने पहुंचा एएमपी, युवाओं को मिला मार्गदर्शन और मदद का भरोसा

बकरीद से पहले टाण्डा में प्रशासन का सख्त संदेश: आपसी सौहार्द से मनाएं पर्व “खुले में कुर्बानी हुई तो होगी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं”

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.