WhatsApp Icon

सड़क हादसा में बाइक चालक नौजवान की दर्दनाक मौत, कोहराम

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: बुधवार को सड़क हादसा में एक नौजवान की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार अकबरपुर-जलालपुर मुख्य मार्ग पर रोशनगढ़ के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 20 वर्षीय अशोक कुमार पुत्र राम चरण राजभर निवासी खजहा कटेहरी थाना अहिरौली की मौत हो गई। बाइक चालक नौजवान अपने रिश्तेदार के यहां जा रहा था कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के समय युवक का हेलमेट बाइक पर टँगा हुआ था तथा हादसे के दौरान युवक के सर में ही गंभीर चोट लगी और अत्याधिक रक्तस्राव के कारण मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अन्य खबर

NEET UG 2026 में टाण्डा का जलवा! डॉक्टर, बुनकर, फार्मासिस्ट और शिक्षक के बच्चों ने लहराया परचम, आधा दर्जन से अधिक छात्रों ने रचा इतिहास

जलालपुर में खूनी चोरी से सनसनी! महिला पर चाकू से हमला, साढ़े 4 लाख नकद और लाखों के जेवर लेकर फरार बदमाश

अम्बेडकरनगर में 24 घंटे में तीन मौतों से सनसनी! ऊंचाई से गिरा मजदूर, सांप के डसने से महिला की मौत, ट्रेन की चपेट में आए पूर्व प्रधान पति

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.