WhatsApp Icon

सड़क दुर्घटना में तड़पता रहा गरीब फेरीवाला लेकिन मौत के बाद पहुँची एम्बुलेंस, आक्रोश

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: अज्ञात चार पहिया वाहन की चपेट में आये साइकिल सवार एम्बुलेंस के इंतेज़ार में तड़पता रहा और समय से इलाज न मिलने के कारण उसने सड़क पर ही दम तोड़ दिया जिसके बाद पहुंची एम्बुलेंस को आक्रोश का सामना करना पड़ा।


प्राप्त जानकारी के अनुसार बसखारी थानाक्षेत्र के बढियानी में मंगलवार रात्रि लगभग 09 बजे एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने साइकिल से फेरी कर घर आ रहे 40 वर्षीय शेषराम पुत्र प्रेम राज निवासी बढियानी खुर्द को जोरदार टक्कर मार कर फरार हो गई। घटना में घायल शेषराम को काफी खून निकला और मौके पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों द्वारा एम्बुलेंस बुलाया जाने लगा लेकिन काफी इंतेज़ार के बाद भी एम्बुलेंस नहीं पहुंच सकी और इसी बीच शेषराम ने दम तोड़ दिया। शेषराम की मृत्यु के बाद पहुंची एम्बुलेंस को स्थानीय ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा लेकिन बसखारी पुलिस की मौजूदगी के कारण कोई अन्य हादसा नहीं हो सका। घटना के 50 मिनट बाद पहुँची एम्बुलेंस ने स्वास्थ्य विभाग की एम्बुलेंस सेवा पर सवाल खड़ा कर दिया है लेकिन इसका जवाब देने को कोई भी तैयार नहीं है।

अन्य खबर

कुर्की मारपीट कांड में पुलिस का बड़ा एक्शन: रामकिशन की मौत के मामले में दो गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद

वोटर लिस्ट में अब एक भी पात्र युवा न छूटे! अम्बेडकरनगर के कॉलेजों में प्रशासन ने तेज किया अभियान, ELC को बनाया हथियार

श्रमिकों के लिए योजनाओं का पिटारा खुला, डिजिटल लेबर चौक से रोजगार की राह भी दिखाई

error: Content is protected !!