WhatsApp Icon

तेज़ तरफ्तार पिकअप की चपेट में आने से मासूम बालक की मौत

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: तेज़ रफ़्तार पिकअप की चपेट में आने से 05 वर्षीय मासूम बालक की दर्दनाक मौत हो गई है।


टांडा कोतवाली क्षेत्र के टांडा-बसखारी मार्ग पर स्थित चिंतौरा पेट्रोल टंकी के सामने एक तेज़ रफ़्तार पिकअप की चपेट में आने से 05 वर्षीय असबान पुत्र असलम उर्फ बबलू निवासी चिंतौरा खुर्द की दर्दनाक मौत हो गई है। टांडा की तरफ से दहेज़ का सामान लाद कर पिकअप नंबर UP-45-AT-4288 से तेज़ रफ़्तार से पुन्थर की तरफ जा रही थी कि पेट्रोल टंकी के ठीक सामने मासूम असबान को अपनी चपेट में लेकर कुछ दूर घसीटते हुए गया।  घटना के बाद पिकअप चालक फरार होने में सफल रहा। मौके पर बाइक से ही पहुंचे कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी भारी पुलिस बल के साथ पहुंच कर पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया।

अन्य खबर

चकमार्ग पर नाली बनाकर रास्ता किया बंद! विरोध करने पर झगड़े की धमकी, अब पीड़िता के खेत से फर्राटा भर रहे वाहन

यातायात पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! एक दिन में 598 वाहनों का चालान, पूरे जिले में चेकिंग से मचा हड़कंप

बाल विवाह के खिलाफ अम्बेडकरनगर में बड़ा अभियान! 1500 से अधिक महिलाओं ने निकाला कैंडल मार्च, बाल विवाह रोकने वालों का हुआ सम्मान

error: Content is protected !!