WhatsApp Icon

पीडब्ल्यूडी का बुलडोजर एक्शन! दोबारा हुए अतिक्रमण पर फिर चलेगा अभियान, सड़क-नाली निर्माण में आई तेजी

Sharing Is Caring:

जलालपुर, अम्बेडकरनगर। जलालपुर के जमालपुर चौराहे से अकबरपुर रोड स्थित वाजिदपुर मोड़ तक सड़क चौड़ीकरण और नाली निर्माण कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने अतिक्रमण हटाकर निर्माण कार्य तेज कर दिया है, जबकि दोबारा कब्जा किए गए हिस्से पर भी जल्द कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है।

पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता अमितेश कुमार की निगरानी में सड़क के एक तरफ नाली निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है। दूसरी ओर नाली और सड़क चौड़ीकरण के लिए पहले से चिन्हित भूमि पर दोबारा हुए अतिक्रमण को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि अतिक्रमण हटते ही उस हिस्से में भी निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

बुधवार को पीडब्ल्यूडी की टीम राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंची। नायब तहसीलदार, हल्का लेखपाल सुमित कुमार यादव और धर्मेंद्र कुमार सिंह ने संयुक्त निरीक्षण कर सीमांकन कराया तथा संबंधित लोगों को निर्धारित सीमा के भीतर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने साफ कहा कि सरकारी भूमि पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अवर अभियंता अमितेश कुमार ने बताया कि जिस हिस्से में नाली निर्माण पूरा हो चुका है, वहां अंडरग्राउंड विद्युत केबल प्रस्तावित होने के कारण फिलहाल सड़क निर्माण रोका गया है। इस संबंध में विद्युत विभाग को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया गया है। केबल से जुड़ी प्रक्रिया पूरी होते ही सड़क निर्माण भी शुरू करा दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि विभाग का लक्ष्य सभी तकनीकी और प्रशासनिक औपचारिकताएं समय से पूरी कर सड़क और नाली निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा करना है, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके। अब लोगों की नजर इस बात पर है कि दोबारा हुए अतिक्रमण पर प्रशासन कब कार्रवाई करता है और अधूरा निर्माण कब पूरा होता है।

अन्य खबर

प्रेस क्लब हुआ हाईटेक, CCTV के साथ अनुशासन पर भी कड़ा पहरा, गरिमा से खिलवाड़ पड़ेगा भारी

सपाइयों की हुंकार के बाद अब कांग्रेस का वार, राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर कई नेता हाउस अरेस्ट

अखिलेश की गिरफ्तारी की खबर से भड़के सपाई, रात में ही सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता; अकबरपुर, जलालपुर और आलापुर में धरना-प्रदर्शन, गूंजे सरकार विरोधी नारे

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.