WhatsApp Icon

सड़क हादसे में बैंड बजाने वाले की मौत, परिवार पर दुखों का टूटा पहाड़

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जैतपुर थाना क्षेत्र के तिघरा गांव के पास शुक्रवार दोपहर करीब 02 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में 56 वर्षीय जय नाथ की मौत हो गई।

नेवादा कला गांव निवासी जयनाथ बारात में बैंड बजाने के बाद साइकिल से घर लौट रहे थे, तभी तिघरा गांव के पास एक अनियंत्रित बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि जय नाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जय नाथ की पत्नी का निधन पहले ही 8 वर्ष पूर्व हो चुका था। उनके परिवार में दो बेटियाँ – पूजा और फूल कुमारी – और एक बेटा सौरभ (जो अभी 12वीं का छात्र है) हैं। पिता की असमय मृत्यु से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। अब परिवार की जिम्मेदारी सबसे बड़ी बेटी पूजा के कंधों पर आ गई है, जिसे अपने भाई-बहनों की पढ़ाई और देखभाल का जिम्मा उठाना पड़ेगा।
इस संबंध में जैतपुर थानाध्यक्ष वंदना अग्रहरि ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

अन्य खबर

वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता इंद्रसेन लाल श्रीवास्तव के निधन से मचा कोहराम; महादेवा घाट पर नम आंखों से अंतिम विदाई

विकास योजनाओं पर अब होगी जवाबदेही की परीक्षा! 16 सितंबर को दिशा की बैठक, सांसद लालजी वर्मा की अध्यक्षता में अफसरों से मांगा जाएगा योजनाओं का हिसाब

शराब के ठेके पर खूनी संघर्ष, 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, मुकदमा दर्ज

error: Content is protected !!