अम्बेडकरनगर जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओ में दो लोगों की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए शव को पोटमार्टम के लिए भेज दिया।
जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के मंगुराडीला निवासी चंदन शाम लगभग 8 बजे ठेले से लोहे की खिड़की लादकर ले जा रहा था। तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार दोनों युवक दूर जा गिरा। जिसमें से एक युवक जिसकी पहचान 22 वर्षीय दीपक निवासी मंगुराडीला के रूप हुई, जो मौके पर ही अचेत हो गया था। जबकि पीछे बैठा हुआ युवक जिसकी पहचान 20 वर्षीय करीम निवासी मंगुराडीला बाल-बाल बच गया। वहीं समीप में खड़ी डायल-112 ने बाल बाल बचे युवक से परिजनों को सूचित करवाते हुऐ अचेत पड़े युवक को अस्पताल ले गई जहां पर चिकित्सकों ने मृत्यु घोषित कर दिया। जहां से पुलिस ने शव का पंचनामा करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जैतपुर थाना क्षेत्र के लखमीपुर निवासी राम गोपाल शुक्ला मंगलवार की सुबह लगभग आठ बजे अचल नगर बाजार से भुजगी जा रहे थे इसी बीच एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मारते हुए वहा से फरार हो गई जिसमे गम्भीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना ग्रस्त अधेड़ को देख राहगीरों ने डायल 102 पर सूचित करते हुए पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की परिजनों को देते हुए सामूदायिक स्वास्थ केंद्र ले आई। जहां पर डाक्टरों ने अधेड़ को मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर पहुंची जलालपुर पुलिस ने शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस संबंध में जैतपुर थाना प्रभारी वंदना अग्रहरी ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुआ है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।




