WhatsApp Icon

नहीं थम रही है जनपद में सड़क हादसों की रफ़्तार – बसखारी में दो की मौत

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर जनपद में सड़क हादसों की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। विभिन्न थाना क्षेत्रों से लगातार सड़क हादसों का समाचार प्राप्त हो रहा है। सड़क दुर्घताओं में मरने वालों की संख्या में बड़ी तेजी से उछल होता जा रहा है।
बसखारी थानाक्षेत्र में अलग अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मृत्यु का समाचार प्राप्त हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात्रि आलापुर मार्ग पर नई बाजार के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक चालक शाहबाज़ खान पुत्र बख़्सउल्लाह खान निवासी मझगवां की दर्दनाक मौत हो गया जबकि एक अन्य गंभीर रूप स्व घायल हो गया। बसखारी थानाक्षेत्र में दूसरी घटना गुरुवार सुबह शुक्ल बाजार के निकट हुई जहां दो मोटर साइकिलों की भिड़ंत में 25 वर्षीय श्याम दयाल पुत्र सिद्धू प्रजापति निवासी कतारगढ़ घायल हो गया जिसकी इलाज़ के दौरान मौत हो गई। बसखारी पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताते चलेंकि बुधवार शाम को टांडा कोतवाली क्षेत्र में तेज़ रफ़्तार पिकअप की चपेट में आने से 05 वर्षीय मासूम बालक की मौत हो गई थी।
बहरहाल जनपद में सड़क दुर्घटनाओं में बाढ़ सी आ गई है। प्रतिदिन आधा दर्जन से अधिक सड़क दुर्घताओं में औसतन दो लोगों की मौत हो रही है जिसको लेकर समाजसेवियों के माथों पर पसीना नज़र आ रहा है। सड़क दुर्घटनाओ के पीछे अधिकांश बाइक चालकों की लापरवाही सामने आ रही है जो बड़ी चिंता का विषय है।

अन्य खबर

सीसीटीवी में कैद ‘स्मार्ट चोर’: पलक झपकते बाइक उड़ाई, पुलिस से गोहार

चकमार्ग की पैमाइश में ‘गुंडागर्दी’! लेखपाल से अभद्रता, सरकारी काम रोका—हिरासत में दो युवक

छापा इधर, खुदाई उधर!—खनन विभाग की कार्रवाई पर ‘सेलेक्टिव स्ट्राइक’ का तड़का

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.