WhatsApp Icon

शव रखकर धुरिहैय्या तिराहा जाम करना मृतक के शुभचिंतकों को पड़ा भारी

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: अलीगंज थानाक्षेत्र के आसोपुर बगिया निवासी रोहित चौहान का शव गत मंगलवार की रात्रि में बेल के पेड़ से झूलते हुए बतामद किया गया था, पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया था, जिसके बाद परिजनों व शुभचिंतकों ने रोहित चौहान की प्रेमिका व उसके भाई, माता पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर धुरिहैय्या तिराहा जाम कर दिया था। सड़क जाम करने की सूचना पर सीओ टाण्डा शुभम कुमार, अलीगंज थाना प्रभारी निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह, टाण्डा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी व इब्राहिमपुर थानाध्यक्ष रितेश पांडेय आदि पहुंच कर स्थिति को संभाला। उक्त प्रदर्शन के बाद अलीगंज पुलिस ने मुकदमा संख्या 215/25 पर अंशिका साहू, उसके भाई व माता पिता के खिलाफ हत्या करने एवं साक्ष्य छुपाने की बीएनएस धारा 103(1) व 238 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया।

दूसरी तरफ अलीगंज थाना पर तैनात एसआई दिगम्बर दीक्षित की तहरीर पर धुरिहैय्या तिराहा जाम लगाने वाले मृतक रोहित के परिजन सहित 15 से 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा संख्या 216/25 पर बीएनएस की धारा 132, 223, 126(2), 191(2), 352, 351(2), सीआरपीसी की संसोधित धारा 7 के तहत मुकदमा दर्ज कर लाया है। एसआई दिगम्बर दीक्षित ने बताया कि वो धर्म नगर ओवर ब्रिज के पास किसानों के धरना प्रदर्शन से ड्यूटी कर लौट रहा था कि धुरिहैय्या तिराहा पर मृतक रोहित का शव रखकर 15 से 20 की संख्या में पुरुष व महिलाओ ने सड़क जाम कर दिया था जिससे लगभग डेढ़ घण्टा मार्ग जाम रहा और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई जिससे जनमानस को काफी मुश्किलें हुई और शांति व्यवस्था भंग हो गई। मृतक के परिजनों का जहां आरोप है कि रोहित चौहान की हत्या कर उसको आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया है वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आत्महत्या (हैंगिंग) की पुष्टि की जा रही है हालांकि प्रेमिका पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की भी चर्चाएं चल रही है।
बहरहाल बेल के पेड़ से झूलती हालत में बरामद रोहित के शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आत्महत्या की तरफ इशारा कर रही है जबकि मृतक के परिजनों के आरोप पर प्रेमिका व उसके भाई माता पिता पर हत्या करने व साक्ष्य छुपाने की धराओं में मुकदमा दर्ज हो गया है और दूसरी तरफ शव को रख कर सड़क जाम करने के मामले में मृतक के परिजन व शुभचिंतकों के खिलाफ भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

अन्य खबर

बेदखली के बाद फिर कब्जा! सरकारी धोबी घाट को लेकर नहीं थम रहा अतिक्रमण का खेल, पांच पर FIR

सुल्तानगढ़ पुल के पास गड्ढे में समाई बुलेट, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत; साथी घायल

घनी आबादी में सूअरों का आतंक, सड़कों से धार्मिक स्थलों तक झुंड का कब्जा; सभासद जाहिद ने नगर पालिका और एसडीएम से लगाई गुहार

error: Content is protected !!