WhatsApp Icon

बैट्री रिक्शा चालक की लापरवाही के कारण बाइक चालक घायल

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: ई-रिक्शा चालकों की लारवाही दिन ब दिन बढ़ती जा रही है जिसका खामियाजा आमजनों को भुगतना पड़ रहा है।
तेज़ रफ़्तार अनियंत्रित बैट्री ई-रिक्शा की चपेट में आने से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे स्थनीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से टाण्डा सीएचसी भेजा जबकि ई रिक्शा चालक फरार होने में सफल रहा।


टाण्डा कोतवाली क्षेत्र के चिंतौरा मस्जिद के निकट एक तेज़ रफ़्तार अनियंत्रित बैटरी रिक्शा ने बाइक संख्या यूपी 45 एएन 7836 को जोरदार टक्कर मार दिया जिसमें 36 वर्षीय बाइक चालक प्रेमचन्द पुत्र मिश्रीलाल निवासी मुबारकपुर हरिजन बस्ती घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस 108 की मदद से घायल प्रेमचन्द को आननफानन में टाण्डा सरकारी अस्पताल भेजवाया जबकि ई रिक्शा फरार होने में सफल रहा। घटना सोमवार शाम लगभग 5:30 बजे की है।

अन्य खबर

22 जुलाई को टांडा में भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन, पूर्व प्रत्याशी कपिलदेव वर्मा ने तैयारियों का लिया जायजा

महाराष्ट्र के बाद अब जलालपुर के बहुचर्चित हॉफ मर्डर केस में भी कैलाश यादव बाइज्जत बरी, 37 साल बाद आया फैसला

NEET UG 2026 में टाण्डा का जलवा! डॉक्टर, बुनकर, फार्मासिस्ट और शिक्षक के बच्चों ने लहराया परचम, आधा दर्जन से अधिक छात्रों ने रचा इतिहास

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.