WhatsApp Icon

जानिए रविवार को भी आम दिनों की तरह क्यों खुली रही रजिस्ट्री ऑफिस

Sharing Is Caring:

टाण्डा में आधा दर्जन बैनामा कर प्राप्त किया 14 लाख रुपये से अधिक राजस्व

अम्बेडकरनगर: रविवार को आम दिनों की तरह उपनिबंधक कार्यालय खुला रहा और आम दिनों कि तरह ही भूमि बैनामा आदि का कार्य किया गया।


बताते चलेंकि मार्च क्लोजिंग के मद्देनजर 31 मार्च रविवार को भी जनपद के सभी उप निबंधक कार्यालय पूर्व दिनों की तरह खुला रहा।
सर्वाधिक राजस्व देने वाला टाण्डा उपनिबंधक कार्यालय भी 31 मार्च रविवार को आम दिनों की तरह गुलज़ार रहा। उपनिबंधक अधिकारी सतेन्द्र कुमार यादव प्रतिदिन की तरह भूमि बैनामा व अन्य कार्य निपटाते नज़र आये। रविवार के दिन टाण्डा रजिस्ट्री ऑफिस में वसीयतनामा आदि के अतिरिक्त कुल आधा दर्जन बैनामा सफलतापूर्वक किया गया जिसमें 14 लाख 25 हज़ार 460 रुपया का राजस्व प्राप्त हुआ। ज्ञात रहे गत 29 मार्च शुक्रवार को भी सभी उपनिबंधक कार्यालय अवकाश के बावजूद सहायक महानिरीक्षक निबन्धन अविनाश पाण्डेय के आदेश पर आम दिनों की तरह खुला रहा जिससे आमजन को काफी लाभ प्राप्त हुआ।

अन्य खबर

लोकतंत्र सेनानी को सलामी, जननेता की मां को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि, शोक में डूबा जिला

आंधी का कहर: आशियाना उजड़ा, पेड़ गिरा, टेंट उड़ा—किसानों पर भी मार

नागपुर में ‘राम सेवा’ का सम्मान: अम्बेडकरनगर के मनीष त्रिपाठी बने आकर्षण का केंद्र

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.