WhatsApp Icon

रेड क्रॉस सोसाइटी ने आयोजित किया तात्कालिक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

Sharing Is Caring:

 

ए पॉजिटिव ग्रुप के कमी की सूचना पर आधा दर्जन युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

अम्बेडकरनगर: रेड क्रॉस सोसाइटी की जनपद यूनिट के बैनर पर यूथ आइकॉन एवं रेड क्रॉस, राज्य शाखा प्रबन्धकारिणी सदस्य प्रवीण गुप्ता के आह्वान पर सद्दरपुर टांडा स्थित मेडिकल कॉलेज के रक्तकेंद्र में एक तात्कालिक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।


रक्तकेंद्र से मिली सूचना के अनुसार A Positive रक्त की उपलब्धता नगण्य हो गई थी, जिससे मरीजों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। इस स्थिति को देखते हुए रेड क्रॉस सोसाइटी ने त्वरित सहयोग का भाव प्रदर्शित करते हुए रक्तदान शिविर आयोजित किया।
शिविर में कुल 10 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 6 युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।
रक्तदान करने वालों में मुख्य रूप से धर्मेन्द्र सिंह, अनिल कुमार वर्मा, सुनील गुप्ता, बजरंगी मोदनवाल, धर्मेन्द्र मौर्य, अनुभव प्रधान शामिल रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी रक्तदानियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर यूथ आइकॉन प्रवीण गुप्ता ने कहा कि “रक्त की कमी के कारण किसी भी मरीज की जान न जाए, यही हमारा उद्देश्य है। युवाओं को इस अभियान से जोड़ना और रक्तदान की महत्ता को समझाना समाज सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है।”
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मेडिकल कॉलेज रक्तकेंद्र की पूरी टीम का विशेष योगदान रहा। रेड क्रॉस सोसाइटी अम्बेडकर नगर का यह त्वरित प्रयास न केवल मरीजों को राहत देने वाला रहा, बल्कि समाज में रक्तदान के महत्व को रेखांकित करने की दिशा में एक प्रेरक कदम साबित हुआ।
इस अवसर पर डॉ जेपी वर्मा, डॉ महेश यादव, काउंसलर दीपक नाग, लैब टेक्नीशियन राकेश मिश्रा, नवीन दीक्षित, राजकुमार, अमरजीत, निशा सिंह आदि उपस्थित रहे।

अन्य खबर

108 कन्याओं का पूजन, भोजन और वस्त्र वितरण के साथ मना कैबिनेट मंत्री नंदी का ‘पुनर्जन्मोत्सव’

‘तालाब’ बना टाण्डा बस स्टेशन! विशाल परिसर जलमग्न, पड़ोसी घरों में घुस रहा पानी, जिम्मेदार बेखबर

किछौछा उर्स में चादरपोशी के बाद बोले राममूर्ति वर्मा- हक छीनने वालों को मिले सजा, देश-दुनिया से हो ज़ालिमों का अंत

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.