WhatsApp Icon

विश्व रेड क्रॉस दिवस एवं थैलेसीमिया दिवस पर युवाओं ने किया रक्तदान

Sharing Is Caring:

साहू चौपाल के संरक्षक 59 वर्षीय ओमप्रकाश साहू ने पांचवी बार किया रक्तदान

महामाया मेडिकल कॉलेज में आधा दर्जन युवाओं ने किया रक्तदान

अम्बेडकरनगर: यूथ आइकॉन प्रवीण गुप्ता की प्रेरणा से सामाजिक कार्यकर्ता एवं जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के आजीवन सदस्य मुकेश मौर्य के नेतृत्व में युवान फाउन्डेशन के सहयोग से विश्व रेड क्रॉस दिवस एवं थैलेसीमिया दिवस पर राजकीय मेडिकल कॉलेज में आधा दर्जन युवाओं ने रक्तदान किया।
इस अवसर पर साहू चौपाल के संरक्षक 59 वर्षीय ओमप्रकाश साहू ने पांचवी बार एवं राजेश साहू ने रक्तदान करते हुए बताया कि थैलेसीमिया खून का एक विकार है जिसमें ऑक्सीजन वाहक प्रोटीन सामान्‍य से कम मात्रा में होते हैं। ऐसे मरीजों को काफ़ी मात्रा में खून की जरूरत पड़ती है, ऐसे मरीजों की जीवन रक्षा के लिए सभी को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए जिससे इस रोग से ग्रस्त रोगी का जीवन बचाया जा सके।


इस अवसर पर रियाज, प्रमोद, राममूरत साहू, मोहिउद्दीन, राजेश साहू, ओम प्रकाश गुप्ता ने रक्तदान किया। इस मौके पर रक्तकेंद्र की ओर से सभी रक्तदानियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया।
शिविर में मुख्य रूप से रक्तकेंद्र प्रभारी डॉ. मनोज गुप्ता, युवान फाउन्डेशन से सत्य प्रकाश आर्य, परमेश्वर गुप्ता, काउन्सलर दीपक नाग, अजय सिंह, संदीप, निशा सिंह, अमित तिवारी आदि उपस्थित रहे।

अन्य खबर

चकमार्ग पर नाली बनाकर रास्ता किया बंद! विरोध करने पर झगड़े की धमकी, अब पीड़िता के खेत से फर्राटा भर रहे वाहन

यातायात पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! एक दिन में 598 वाहनों का चालान, पूरे जिले में चेकिंग से मचा हड़कंप

बाल विवाह के खिलाफ अम्बेडकरनगर में बड़ा अभियान! 1500 से अधिक महिलाओं ने निकाला कैंडल मार्च, बाल विवाह रोकने वालों का हुआ सम्मान

error: Content is protected !!