WhatsApp Icon

सार्वजनिक रास्ते पर लगाए गए गेट को प्रशासन ने बल पूर्वक हटवाया, ग्रामीणों ने प्रकट किया आभार

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: जलालपुर तहसील क्षेत्र के डिहवा इस्माइलपुर गांव में सैकड़ों वर्ष पुराने सार्वजनिक रास्ते पर लगाए गए अवैध गेट को प्रशासन ने सोमवार को बलपूर्वक हटा दिया। कार्रवाई के बाद ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी और पुलिस प्रशासन का आभार जताया। गांव के ग्रामीणों का कहना है कि यह रास्ता पूरे गांव का एकमात्र मुख्य आवागमन मार्ग है। आरोप है कि गांव निवासी व सरकारी पशु चिकित्सक धर्मेश चौहान, जो अतरौलिया (आज़मगढ़) में तैनात हैं, ने बीते सप्ताह रास्ते पर लोहे का गेट लगवाकर आवाजाही रोक दी थी। इसके विरोध में दर्जनों ग्रामीणों ने जलालपुर कोतवाली और उप जिलाधिकारी राहुल कुमार गुप्ता को शिकायत पत्र सौंपा था। मामले की सुनवाई के दौरान डॉक्टर ने लिखित रूप से गेट हटाने की सहमति दी थी, लेकिन इसके बावजूद गेट नहीं हटाया गया।

लगातार शिकायत के बाद सोमवार को एसडीएम राहुल कुमार गुप्ता और जलालपुर कोतवाली प्रभारी हीरालाल यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और गेट को हटवा दिया। गेट हटने से ग्रामीणों में खुशी जाहिर करते हुए प्रशासन का धन्यवाद किया।

अन्य खबर

टाण्डा में सपा टिकट की जंग तेज! विधायक राममूर्ति के बीच राम सकल की एंट्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलकर ठोंकी दावेदारी—‘टिकट मिला तो 100% जीत’ का दावा

हज पर जाना है तो पहले कराएं मेडिकल! जिला अस्पताल में शुरू हुआ फिटनेस सर्टिफिकेट की प्रक्रिया, जानिए डिटेल

अल्पसंख्यक आयोग में अम्बेडकरनगर की नेहा खातून की एंट्री! मोहसिन रजा को अध्यक्ष, नेहा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

error: Content is protected !!