WhatsApp Icon

पुलिस के डर से घरों में ताला लगा कर गाँव छोड़ने पर मजबूर हो गए हैं ग्रामीण : राममूर्ति वर्मा

Sharing Is Caring:

 

सांसद लालजी वर्मा ने फर्जी मुकदमा वापस लेने की किया मांग

सपा जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव ने कहा कि पुलिस की बर्बरता व झूठी कहानी कई ज़िन्दगियों को बर्बाद कर रही है, अगर न्याय न हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन

अम्बेडकननगर (रिपोर्ट: आलम खान एडिटर-मान्यता प्राप्त पत्रकार) टाण्डा तहसील व हंसवर थाना क्षेत्र के रामपुर बेनीपुर में गत दिनों वारंटियों की तलाश में गई पुलिस पुलिस टीम व ग्रामीणों के बीच हुई तीखी नोकझोंक के बाद स्थानीय पुलिस द्वारा तिल का ताड़ बना कर की जाने वाली दमनकारी कार्यवाही के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने आरपार की लड़ाई का एलान कर दिया है।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव ने पुलिस कप्तान से उक्त घटना में शामिल हंसवर पुलिस के खिलाफ ठोस कार्यवाही करने की मांग करते हए कहा कि वारंटी की तलाश में गई उक्त पुलिस टीम ने सईद के घर पर जमकर उत्पात मचाया और गाली गलौज व मारपीट किया जिसका विरोध कर वीडियों बनाने के कारण पूरे घर सहित आसपास के लोगों के खिलाफ भी फर्जी मुकदमा दर्ज कर दिया और गाँव में जमकर तांडव मचाया जिसके कारण काफी लोग घर पर ताला लगा कर गाँव छोड़ गए। श्री जंगबहादुर ने चेतावनी दिया कि ग्रामीणों को न्याय नहीं मिला तो शीघ्र बड़ा जमीनी आंदोलन चलाया जाएगा।


सांसद लालजी वर्मा भी रामपुर बेनीपुर पहुंच कर ग्रामीणों से भेंट किया एवं आश्वासन देते हुए कहा कि जिस तरह हंसवर पुलिस द्वारा फ़र्ज़ी मुक़दमा दर्ज कर ग्रामीणों को हैरान व परेशान किया जा रहा है वो निंदनीय है और उच्च सदन में आवाज़ उठाई जाएगी।
टाण्डा विधायक राममूर्ति वर्मा भी रामपुर बेनीपुर गाँव में पहुंच कर पीड़ित सईद एवं अन्य ग्रामीणों से मुलाकात किया। श्री राममूर्ति ने कहा कि 09 जून को भाजपा सरकार की तानाशाही पुलिस द्वारा रामपुर बेनीपुर में अमानवीय घटना को अंजाम दिया गया जिससे पूरे गाँव मे भय का माहौल बन गया है। हंसवर पुलिस ने गांव में बर्बरता किया एवं महिलाओं पर भी अत्याचार किया तथा बच्चों के ऊपर भी झूठा मुकदमा का भय दिखा कर उनकी शिक्षा प्रभावित कराया जिसके कारण गाँव के लोग घरों में ताला बंद कर गाँव को छोड़ने लार मज़बूर हो गए हैं। श्री राममूर्ति ने कहा कि पुलिस द्वारा तत्काल मुकदमा वापस नहीं लिया जाता है तो संगठन से वार्ता कर आंदोलन किया जाएगा।
रामपुर बेनीपुर गाँव में वारंटी कलीम को पकड़ने गई पुलिस टीम द्वारा पड़ोसी सईद के घर में घुस कर अभद्रता करने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आमजनता मानने लगी है कि हंसवर पुलिस ने तिल को ताड़ बना कर फ़र्ज़ी कहानी के सहारे उच्च अधिकारियों को भ्रमित किया और मनमर्जी कार्यवाही भी किया।
बहरहाल रामपुर बेनीपुर घटना की वीडियो वायरल होने के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सांसद लालजी वर्मा, राष्ट्रीय सचिव टाण्डा विधायक राममूर्ति वर्मा व सपा जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव गाँव मे पहुंच गए और पुलिस कप्तान से हस्तक्षेप कर ग्रामीणों को न्याय व आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ विभागीय व वैधानिक कार्यवाही की मांग किया एवं अन्यथा की हालत में जमीनी आंदोलन की चेतावनी भी दिया।

अन्य खबर

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! ITI में एडमिशन शुरू, 4 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

जिला कारागार में बंद 25 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने किया मृत घोषित

अवैध गांजा तस्करी पर अलीगंज पुलिस का बड़ा प्रहार, हिस्ट्रीशीटर समेत 1150 ग्राम गांजा बरामद

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.