WhatsApp Icon

विद्यायक राममूर्ति वर्मा ने टाण्डा में डाला डेरा – सपा को भारी बहुमत से जितने की अपील

Sharing Is Caring:

जिला महासचिव मुजीब अहमद सोनू के टाण्डा से डेढ़ लाख वोट के लक्ष्य को पूरा करने में जुटे सपाई

अम्बेडकरनगर (रिपोर्ट: आलम खान एडिटर – मान्यता प्राप्त पत्रकार) समाजवादी पार्टी की सरकार में मंत्री रहे टाण्डा विधायक राममूर्ति वर्मा ने 55 लोकसभा प्रत्याशी लालजी वर्मा को विजयश्री दिलाने के उद्देश्य से टाण्डा विधान सभा क्षेत्र के नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर लालजी वर्मा को भारी बहुमत से जितने की अपील करते नज़र आ रहे हैं।

श्री राममूर्ति ने टाण्डा नगर क्षेत्र में डेरा डाल दिया है और सपा के कद्दावर नेता व जिला महासचिव मुजीब अहमद सोनू के साथ मिलकर टाण्डा के प्रमुख स्थानों व गलियों में पैदल भ्रमण कर आम लोगों से सपा प्रत्याशी को जिताने की अपील कर रहे हैं। मंगलवार को टाण्डा नगर क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक मोहल्लों में पैदल चलकर सपा प्रत्याशी लालजी वर्मा के पक्ष में मतदान करने की अपील किया।

बताते चलेंकि टाण्डा में सपा कार्यालय उद्घाटन अवसर पर सपा प्रत्याशी लालजी वर्मा ने कहा था कि मुजीब भाई सोनू ने टाण्डा क्षेत्र से डेढ़ लाख वोट पाने का लक्ष्य रखा है उसमें अवश्य सफल होंगे। जिला महासचिव मुजीब अहमद सोनू के डेढ़ लाख वोट के लक्ष्य को पूरा करने में टाण्डा विधायक राममूर्ति वर्मा ने टाण्डा क्षेत्र में डेरा डाल दिया है और आने समर्थकों के साथ बुनकरों से अपील करते नज़र आ रहे हैं।उक्त मौके सपा जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव, टाण्डा नगर अध्यक्ष सैयद कसीम अशरफ, महंत चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी, अब्दुल माबूद एडवोकेट, मुशीर आलम, ज़िया अंसारी , जफर हयात अंसारी, खुर्शेद अहमद, अनीसुर्रहमान गुड्डा, सईद अहमद, फिरोज़, एजाज उर्फ डब्बल, आमिर सिद्दीकी, रघुनाथ यादव, चंद्रेश यादव, रजनीश यादव, कांग्रेस नेता शाहबाज़ गांधी आदि मौजूद रहे।

अन्य खबर

पालिका दफ्तर में चेयरमैन का छापा, सुस्ती पर बरसीं शबाना नाज़; अफसर-कर्मचारियों की लगी क्लास

“या हुसैन” की सदाओं से गूंजा जनपद, निकले अलम, ताबूत, दुलदुल व मेहंदी के ऐतिहासिक जुलूस

तहसीलदार निखिलेश कुमार के खिलाफ वकीलों ने खोला मोर्चा, संयुक्त संघर्ष समिति डीएम से करेगी मुलाकात

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.