WhatsApp Icon

बुनकर समाज का उत्पीड़न बर्दास्त नहीं, हर सम्भव होगी मदद : राममूर्ति वर्मा

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: बुनकर समाज का उत्पीड़न किसी भी कीमत ओर बर्दास्त नहीं किया जाएगा, बुनकर पीड़ितों की हर सम्भव मदद की जाएगी और आवश्यकता हुई तो सदन में भी बात उठाई जाएगी।
उक्त बातें सपा के राष्ट्रीय सचिव व टाण्डा विधायक राममूर्ति वर्मा ने मुबारकपुर बुनकर समाज से वार्ता करते हुए कहा। श्री राममूर्ति ने कहा कि आधा दर्जन बुनकरों को नामजद व 8-10 अज्ञात बुनकरों के खिलाफ बिजली विभाग द्वारा टाण्डा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है जबकि बिजली चेकिंग के नाम पर संविदा कर्मी द्वारा अवैध वसूली के लिए दबाव बनाया जा रहा था जिसका विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो गया और गरीब बुनकरों पर फ़र्ज़ी मुकदमा दर्ज करा दिया। श्री राममूर्ति ने पीड़ित बुनकरों को आश्वासन दिया कि उच्च अधिकारियों से वार्ता कर उन्हें न्याय दिलाया जाएगा और जरूरत पड़ी तो विधान सभा में भी आवाज़ उठाई जाएगी।


टाण्डा विधायक राममूर्ति वर्मा नगर अध्यक्ष सैय्यद कसीम अशरफ के साथ शुक्रवार की शाम को मुबारकपुर पहुंच कर बुनकर समाज की परेशानियों को सुना और हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया।

अन्य खबर

किछौछा उर्स में चादरपोशी के बाद बोले राममूर्ति वर्मा- हक छीनने वालों को मिले सजा, देश-दुनिया से हो ज़ालिमों का अंत

रक्तदान के ‘रियल हीरोज’ का हुआ महा सम्मान, 35 संस्थाएं और 15 श्रेष्ठ रक्तदाता बने जिले की शान

मिट्टी के घर से निकले 25 कोबरा के बच्चे, फिर सामने आया ‘नागराज’… गांव में मचा हड़कंप

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.