WhatsApp Icon

रामलीला और मानस मंच का भव्य शुभारंभ, नारद मोह प्रसंग का हुआ मनोहारी मंचन, एमएलसी ने किया शुभारंभ

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: जलालपुर नगर क्षेत्र में नवरात्र और रामलीला पर्व की शुरुआत के साथ ही चारों ओर धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल का रंग बिखर गया है। नगर के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में रामलीला सेवा समिति द्वारा आयोजित रामलीला मंचन तथा गल्ला मंडी स्थित सांस्कृतिक समिति के मानस मंच का शुभारंभ सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा अर्चना के बीच बड़े ही धूमधाम से हुआ।
रामलीला मैदान में आयोजित भव्य कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा एमएलसी हरिओम पांडेय ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी राहुल कुमार गुप्ता, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष गोपाल कृष्ण सावधान, पूर्व नगर अध्यक्ष संजीव मिश्रा, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी अरविंद कुमार समेत कई गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। वहीं गल्ला मंडी स्थित सांस्कृतिक समिति के मानस मंच का उद्घाटन समिति अध्यक्ष संदीप अग्रहरि सुमित, प्रबंधक अभिषेक गुप्ता, संरक्षक मानक चंद्र सोनी, उपाध्यक्ष सोनू गौड़, व्यवस्थापक आलोक सोनी और सहित समिति के अन्य पदाधिकारियों और नगर के संभ्रांत नागरिकों की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ।

आचार्य विजय पांडेय ने मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद कार्यक्रम के अगले चरण में रामकथा वाचक प्रियंका पांडेय ने भगवान श्रीराम की लीलाओं का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन कर श्रोताओं को भक्ति और आध्यात्मिक रस से सराबोर कर दिया। रामलीला सेवा समिति के मंच पर नारद मोह प्रसंग का मनोहारी मंचन भी किया गया, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
पूजा पाठ के बाद दूर दराज़ से आए कलाकारों ने लोककला और संस्कृति का ऐसा प्रदर्शन किया कि दर्शक देर तक तालियों की गड़गड़ाहट से सभागार गूंजाते रहे।

अन्य खबर

खेत की तारबंदी बनी मौत का जाल! करंट की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत, बचाने पहुंचीं पत्नी समेत दो महिलाएं भी झुलसीं

टाण्डा पालिका में मचा हंगामा! वेतन को तरसे सैकड़ों सफाई कर्मी, ईओ को थमाया 11 सूत्रीय मांगपत्र

टाण्डा में सपा टिकट की जंग तेज! विधायक राममूर्ति के बीच राम सकल की एंट्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलकर ठोंकी दावेदारी—‘टिकट मिला तो 100% जीत’ का दावा

error: Content is protected !!