WhatsApp Icon

औद्योगिक टाण्डा नगर में 23 व 24 को लगेगा भव्य रक्तदान शिविर

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: औद्योगिक नगरी टाण्डा में 23 व 24 अगस्त को अलग अलग स्थानों पर दो प्रमुख संस्थाओ द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है जिसकी तैयारियां जोरशोर से जारी है।


आगामी 23 अगस्त शनिवार को जहां नगर क्षेत्र के प्रसिद्ध आर्य कन्या महाविद्यालय में वार्षिक रक्तदान शिविर प्रातः 10 बजे से 02 बजे के मध्य आयोजित किया गया है वहीं अंतरष्ट्रीय इस्लामिक संस्था दावते इस्लामी इंडिया के वेल्फेयर डिवीजन गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन (GNRF) द्वारा 24 अगस्त रविवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 02 बजे के बीच एसबी हेल्थ सेंटर गोल्डन हीरो एजेंसी के सामने अलीगंज में भव्य रक्तदान शिविर आयोजित होगा।
जीएनआरएफ द्वारा 79वां स्वतन्त्रता दिवस व 1500वें जश्न ए ईदमिलादुन्नबी पर भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 24 अगस्त रविवार को अलीगंज टाण्डा में आयोजित होने वाले भव्य रक्तदान शिविर की तैयारियां काफी जोरशोर से चल रही है। जीएनआरएफ इंचार्ज डॉक्टर शराफत तौहीद अत्तारी ने बताया कि जीएनआरएफ द्वारा पूरे देश में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। श्री शराफत ने बताया कि रक्तदान से सिर्फ किसी दूसरे का ही जीवन नहीं बचाया जा सकता है बल्कि अपने जीवन को भी निखारा जा सकता है क्योंकि रक्तदान करने से नया रेड ब्लड सेल्स बनता है जो बड़ी से बड़ी बीमारियों से लड़ने में सक्षम होता है। उन्होंने बताया कि रक्तदान करने से मानसिक दबाव भी काफी कम होता है।
बहरहाल औद्योगिक नगरी टाण्डा में 23 अगस्त को आर्यकन्या महाविद्यालय व 24 अगस्त को गोल्डन हीरो एजेंसी अलीगंज के सामने एसबी हेल्थ सेंटर पर जीएनआरएफ द्वारा भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है।

अन्य खबर

टाण्डा में सपा टिकट की जंग तेज! विधायक राममूर्ति के बीच राम सकल की एंट्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलकर ठोंकी दावेदारी—‘टिकट मिला तो 100% जीत’ का दावा

हज पर जाना है तो पहले कराएं मेडिकल! जिला अस्पताल में शुरू हुआ फिटनेस सर्टिफिकेट की प्रक्रिया, जानिए डिटेल

अल्पसंख्यक आयोग में अम्बेडकरनगर की नेहा खातून की एंट्री! मोहसिन रजा को अध्यक्ष, नेहा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

error: Content is protected !!