WhatsApp Icon

किसानों की पंचायत में 51वें दिन शामिल होंगे राकेश टिकैत, भारी भीड़ उमड़ने की संभावना

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: तहसील व विकास खंड टाण्डा के अकबरपुर मार्ग पर बहलोलपुर ओवर ब्रिज के नीचे किसानों की पंचायत बुधवार को 50वें दिन भी जारी रही। अनवरत धरना प्रदर्शन व पंचायत के 51वें दिन घोषित महापंचायत में किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश सिंह टिकैत व प्रदेश अध्यक्ष पंडित राजपाल शर्मा सहित अन्य बड़े नेता भी शामिल होंगे। महापंचायत में भारी भीड़ उमड़ने की आशंका को लेकर पुलिस प्रशासन ने बंदोबस्त करना तेज़ कर दिया है।

किसान यूनियन के अध्यक्ष विनय विनय कुमार वर्मा ने डीएम एसपी को कार्यक्रम की लिखित सूचना देते हुए कार्यक्रम स्थल पर मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था कराने की मांग किया है।

बताते चलेंकि राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के लिए किसानों की भूमि का अधिग्रहण किया गया था लेकिन किसानों का आरोप है कि अन्य किसानों की तरफ 12 ग्राम के किसानों को 0.051 हेक्ट भूमि का आवासीय दर के अनुरूप मुआवजा नहीं दिया गया। किसान यूनियन के नेता श्री विनय ने बताया कि एक देश, एक सड़क और एक ही तरह की भूमि पर दो अलग अलग तरह से मुआवजा देना संवैधानिक नहीं है। 12 ग्राम के किसानों द्वारा काफी समय से 0.051 हेक्ट भूमि को आवासीय आकृषक दर पर मुआवजा की मांग की जा रही है। उक्त मांग को लेकर टाण्डा अकबरपुर मुख्य मार्ग पर बहलोलपुर में स्थित ओवर ब्रिज के नीचे किसानों का गत 50 दिनों से 24 घंटा धरना प्रदर्शन पंचायत जारी है तथा पूर्व से ही 51वें दिन महापंचायत का एलान किया गया था जिसके अनुसार गुरुवार को बहलोलपुर में ही महापंचायत आयोजित की जा रही है जिसमें किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश सिंह टिकैत व प्रदेश अध्यक्ष पंडित राजपाल शर्मा आदि आ रहे हैं जिसको लेकर प्रशासन ने भी महापंचायत को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सुरक्षा खाका तैयार कर लिया है।

अन्य खबर

धागे के बढ़ते दाम से बुनकरों पर बढ़ा बोझ, तैयार कपड़ों के दाम में 15% बढ़ोतरी की उठी मांग

गुल्लू हत्याकांड: ताज तिराहे की खूनी रात का हिसाब! मुख्य अभियुक्त दोषी, सजा पर कल फैसला

अजान में जरा सी चूक भी नहीं चलेगी! टांडा में मुअज्जिनों की होगी खास ‘तरबियत’, हर गुरुवार लगेगी इस्लाही क्लास

error: Content is protected !!