WhatsApp Icon

संविधान बचाओ रैली तैयारी में जुटे कांग्रेसी, गुरुवार को प्रस्तावित है कार्यक्रम

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर:भाजपा संविधान को खत्म करना चाहती है, जैसा उनके नेताओं ने कई बार कहा है, कोई संविधान रक्षा की बात करता है तो वह कांग्रेस है। उक्त बातें जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर संविधान बचाओ रैली की तैयारी बैठक के दौरान कही।


उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी के द्वारा देश के विभिन्न राज्यों में संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया जा रहा है। उसी क्रम में अम्बेडकरनगर के जिला मुख्यालय पर संविधान बचाओ रैली का आयोजन आगामी 08 मई गुरुवार को किया जा रहा है।
पूर्व जिला अध्यक्ष अजय सिंह कप्तान ने कहा कि जिस प्रकार से संविधान को बदलने का कोशिश भाजपा करती है, यह अनुचित है। इसलिए लगातार कांग्रेस पार्टी आंदोलनरत रहती है और संविधान बचाओ रैली के जरिए संदेश देने की कोशिश की जा रही है कि भाजपा कितनी भी तैयारी कर ले अपने मंसूबे में सफल नहीं होंगे।
कांग्रेस मीडिया इंचार्ज अवधेश कुमार मिश्र बब्लू ने बताया आगामी 08 मई को जनपद में प्रस्तावित संविधान बचाओ रैली की तैयारी बैठक जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव और संचालन गुलाम रसूल छोटू ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप कांग्रेस मीडिया इंचार्ज अवधेश कुमार मिश्र बब्लू, जिला उपाध्यक्ष गुलाम रसूल छोटू, जितेन्द्र पटेल, सुखीलाल वर्मा, अमरनाथ यादव, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विशाल वर्मा, बृजेश यादव, राजेश, प्रवेश, विपिन, किन्नर सिंह, शिवप्रताप यादव, मस्तराम शर्मा समेत अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।

अन्य खबर

टाण्डा में शिक्षा, तरक़्क़ी और सामाजिक बदलाव की नई उम्मीद जगाने पहुंचा एएमपी, युवाओं को मिला मार्गदर्शन और मदद का भरोसा

बकरीद से पहले टाण्डा में प्रशासन का सख्त संदेश: आपसी सौहार्द से मनाएं पर्व “खुले में कुर्बानी हुई तो होगी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं”

बसखारी: 25 हजार का इनामी बदमाश तमंचे समेत गिरफ्तार, कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.