WhatsApp Icon

आकाश आनंद की जनसभा से पूर्व बसपा ने कमर हयात के नाम पर लगाई मोहर

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: बहुजन समाज पार्टी ने आखिरकार कमर हयात अंसारी को 55 अम्बेडकर नगर लोकसभा से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है।


शुक्रवार को आकाश आनंद की जनसभा से पूर्व बहुजन समाज पार्टी के केंद्रीय कैम्प कार्यालय लखनऊ द्वारा सूची जारी कर कमर हयात को 55 अम्बेडकर नगर लोकसभा का उम्मीदवार घोषित कर दिया गया है।
शुक्रवार को शिवबाबा के मैदान में बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती के भतीजे बहुजन समाज पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद की दोपहर बाद होने वाली चुनावी जनसभा की सफलता के सारी औपचारिकता पूर्ण कर ली गई है। जनसभा में भारी भीड़ उमड़ने की सम्भवना प्रकट की जा रही है। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल, अयोध्या मंडल के प्रभारी दिलीप कुमार विमल, महेंद्र प्रताप आनंद, बलराम निषाद, अरविंद गौतम, सुनील सावंत, सभाजीत, कुलदीप तिवारी आदि ने जनसभा की तैयारियों का जायज़ा लिया।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में नाबालिगों से जुड़े दो मामलों में पुलिस का बड़ा एक्शन! दो आरोपी गिरफ्तार—दो अन्य की तलाश तेज

बुनकरों की समस्याओं पर ‘सरकारी चौपाल’ कल! टाण्डा में जुटेंगे डीएम-एडीएम, बैंक और बिजली विभाग के अफसर

बरियावन बुलडोजर कांड पहुंचा CM योगी के दरबार! डीएम एसपी के संग प्रभारी मंत्री ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों से की सीधी बात

error: Content is protected !!