WhatsApp Icon

पत्नी ने अपने भाइयों से अपने ही पति की करवाई हत्या, चन्द घण्टों में घटना का पर्दाफाश

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: टाण्डा कोतवाली पुलिस ने मात्र 08 घण्टा में हत्या का पर्दाफाश करते हुए मृतक की पत्नी व दो सालों को हिरासत में ले लिया। पति के नशा व चोरी की आदत से परेशान पत्नी ने अपने दो छोटे भाइयों के साथ पति को ठिकाने लगा दिया।


बताते चलेंकि टाण्डा कोतवाली क्षेत्र के पियारेपुर में (पुन्थर तालाब के निकट) रविवार की सुबह लगभग 40 वर्षीय अनीस अहमद पुत्र ज़हीर अहमद निवासी रसूलपुर मुबारकपुर का शव बरामद हुआ था जिसको पुलिस ने कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतक के गले मे रस्सी थी तथा चोट का निशान भी दिखाई दे रहा था।
टाण्डा सीओ शुभम कुमार सिंह ने बताया कि टाण्डा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी द्वारा मौके पर पहुंच कर आसपास लोगों व मृतक के परिजनों से वार्ता करते हुए साक्ष्य खंगाला, तो हत्या के पीछे पत्नी व सालों के हाथ नज़र आया। मृतक के भाई रईस अहमद की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 306/25 पर बीएनएस की धारा 3(5) व 103(1) के तहत पत्नी हिना फातिमा, साला मो.शाहिद उर्फ मोनू व मो.आरिफ पुत्रगण जमील अहमद निवासी पियारेपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया। सीओ श्री शुभम ने बताया कि हिरासत में लिए गए अभियुक्तों ने हत्या करने की बात स्वीकार करते हुए बताया कि हिना फातिमा की शादी 15 वर्ष पूर्व हुई थी लेकिन मृतक अनीस अहमद नशे का आदी था और फिर चोरी करने लगा तथा काफी लोगों से उधारी भी लिया था। आरोप है कि मृतक लगातार मारपीट करता था तथा उधारी वाले उन लोगों को भी परेशान करते थे जिससे कुंठित होकर हत्या की योजना बना कर मौत के घाट उतारा दिया गया। मृतक अनीस अहमद व हत्यारोपी पत्नी हिना फातिमा से चार बच्चे भी हैं।
बहरहाल टाण्डा कोटवाकि पुलिस ने नशेड़ी पति की हत्या का पर्दाफाश करते हुए हत्या में शामिल पत्नी व दो सालों को मात्र चन्द घंटों में ही गिरफ्तर कर लिया है।

अन्य खबर

टाण्डा में सपा टिकट की जंग तेज! विधायक राममूर्ति के बीच राम सकल की एंट्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलकर ठोंकी दावेदारी—‘टिकट मिला तो 100% जीत’ का दावा

हज पर जाना है तो पहले कराएं मेडिकल! जिला अस्पताल में शुरू हुआ फिटनेस सर्टिफिकेट की प्रक्रिया, जानिए डिटेल

अल्पसंख्यक आयोग में अम्बेडकरनगर की नेहा खातून की एंट्री! मोहसिन रजा को अध्यक्ष, नेहा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

error: Content is protected !!