WhatsApp Icon

लोकसभा चुनाव समाप्त होते ही सभी थानों पर आयोजित हुआ समाधान दिवस

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: लोकसभा आदर्श चुनाव आचार संहिता समाप्त होने के बाद शनिवार को जनपद के थानों पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जन समस्याओं के निराकरण के संबंध में निर्गत शासनादेश के क्रम में कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन कराते हुए थाना समाधान दिवस का आयोजन सभी थानों में किया गया।
थाना व कोतवाली अकबरपुर में थाना समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी अविनाश सिंह तथा पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ की अध्यक्षता में किया गया।


थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक के समक्ष कुल 05 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिसमें से 03 शिकायती प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण करा दिया गया तथा शेष 02 शिकायती प्रार्थना पत्रों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्राप्त कराते हुए निर्देश दिया गया कि शिकायती प्रार्थना पत्रों को गंभीरता से लेते हुए समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। इस दौरान मौके पर क्षेत्राधिकारी अकबरपुर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अकबरपुर, कानूनगो व लेखपाल तथा थाना के अन्य लोग उपस्थित रहे। टाण्डा कोतवाली पर भी थाना समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी मोहनलाल गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया जिसमें सीओ शुभम कुमार सिंह, कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी, एसएसआई वेद प्रकाश यादव सहित कानून-गो व लेखपाल मौजूद रहे।

अन्य खबर

अकबरपुर जंक्शन पर ट्रेन की चपेट में राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत, RPF और वन विभाग ने पूरे सम्मान के साथ कराया अंतिम संस्कार

‘धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे’ के बाद अम्बेडकरनगर में कांग्रेस ने खत्म किया अनिश्चितकालीन धरना, कैंडल मार्च निकाल कर दिवंगत छात्रों को दी श्रद्धांजलि

18 दिन तक चलता रहा मौत का अस्पताल! अब ‘जय इन्द्रा हॉस्पिटल’ पर प्रशासन का ताला, संचालक फरार, रजिस्टर और अल्ट्रासाउंड मशीन भी गायब

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.